द्वारिका सिटी ब्रांच के खिलाड़ियों ने जीते अनेकों स्वर्ण पदक

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गत माह वर्धमान हॉस्पिटल में इंटरनेशनल कराटे अकेडमी ऑफ़ इंडिया द्वारा बेल्ट सेरेमनी, काता चैंपियनशिप एवं कुमीते चैंपियनशिप आदि उच्च स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए थे यह सभी कार्यक्रम डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा चीफ़ इंस्ट्रक्टर सैंनसाई अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में सफलता पूर्वक आयोजित हुए थे इनमें आर्यपुरी अकेडमी, ब्रांच 1 नई मंडी, ब्रांच 2 गांधी कॉलोनी, ब्रांच 3 द्वारिका सिटी के 250 खिलाड़ियों ने भाग लेकर संडे का फंडे कार्यक्रम में जबरदस्त शानदार व दमदार प्रदर्शन करते हुए सैकड़ो पदक जीत कर अपने जनपद का नाम रोशन किया था। कार्यक्रमों की श्रृंखला में द्वारिका सिटी ब्रांच के कराटे खिलाड़ियों द्वारा निरंतर सफलता हासिल करने पर भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बसाओ के अन्तर्गत आत्मरक्षा कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी ने सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि प्रीति शर्मा (महिला से सहभागिता शक्ति शाखा) कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर पारुल जैन, अध्यक्ष विवेक वर्मा, सचिव प्रदीप गर्ग, कोषाध्यक्ष गौरव जैन, एवं महिला सहभागिता पारुल गुप्ता रही। इस अवसर पर उन्होंने लाखों बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने पर कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा तथा उनके सुपुत्र सैनसाई अभिषेक शर्मा को उच्च स्तरीय सम्मान दिया कार्यक्रम में द्वारिका सिटी सोसायटी के अध्यक्ष अमित वत्स एवं महासचिव मनोज कुमार ने मौजूद रहकर द्वारिका सिटी ब्रांच के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया एवं कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा और सैनसाई अभिषेक शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal