मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आधुनिक भारत के निर्माता और पहले प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को कांग्रेसियों ने उन्हें नमन किया। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया, वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल सहित अनेकों कांग्रेसियो ने जिला कांग्रेस कमेटी के भगतसिंह रोड स्थित कार्यालय पहुंचकर स्व० पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष नौशाद अल्वी, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सद्दाम सिद्दिकी, हर्षवर्धन त्यागी, अफसाना अंसारी, शाकिब अंसारी, शमशेर अल्वी, ब्रिजेश कुमार, अजीम सिद्दीकी, इंतजार अल्वी, मनोज कुमार सहित अनेको कांग्रेसी नेताओं ने दिवंगत नेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






