नगर आयुक्त ने किया अपर रोड़, ब्रह्मपुरी व हरकी पैडी क्षेत्र का निरीक्षण

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने नगर निगम टीम के साथ अपर रोड, ब्रह्मपुरी तथा हरकी पैड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम टीम ने दुकानदारों को सार्वजनिक मार्गों एवं घाट क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न किया जाने की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार ने गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत रखते हुए सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने के निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा संबंधित क्षेत्रों को विभिन्न जोन में विभाजित करते हुए अलग-अलग सफाई निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित सफाई निरीक्षकों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा अतिक्रमण हटवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। जिसके दृष्टिगत नगर निगम द्वारा निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही को तेज किया गया है। साथ ही गंदगी फैलाने वालों एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल तथा नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal