मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर की सड़कों पर अब ओवरलोड वाहनों को किसी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा। शासन की मंसा के अनुरूप शुक्रवार को इसी कड़ी में सहायक संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों व उनकी टीम द्वारा जनपद में ऐसे वाहनाें की चैकिंग का सघन अभियान चलाया गया।
शुक्रवार को की गई इस कार्रवाई के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा की गयी प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान तीन ओवरलोड वाहनों के साथ ही एक ट्रैक्टर को निरुद्ध किया गया। परिवहन विभाग की टीम ने इस दौरान इन ओवरलोड वाहन ऑन पर रुपये दो लाख बारह हजार दो सौ पचास का जुर्माना भी आरोपित किया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद की सड़कों पर ओवरलोड वाहनों को किसी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में






