हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से देशी शराब के 42 टैट्रा पैक व अंग्रेजी शराब के 40 पव्वे बरामद किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शराब तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए दीपक कुमार पुत्र स्व.देवी दास निवासी शिवलोक कालोनी को वाटर वर्क्स कालोनी से अंग्रेजी शराब के 40 पव्वे व दीपक पुत्र मन्नू सिंह निवासी रविदास मन्दिर के निकट सलेमपुर को बेरियर नं.6 फर्नीचर फैक्ट्री के पास से देशी शराब के 42 टैट्रा पैक समेत दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।

सावधानी से करें मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल: रक्षित टंडन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज और जिला साइबर सेल के संयुक्त तत्वावधान में साइबर अपराध पर शुक्रवार को कॉलेज सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रक्षित टंडन( साइबर विशेषज्ञ), इंदु सिद्धार्थ (एसपी क्राइम), सचिन धामा( उप निरीक्षक), कर्मवीर सिंह ( एसएचओ, साइबर थाना), कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल,






