ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हड़ताल पर रहे मेडिकल स्टोर संचालक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर बुधवार को देशभर में केमिस्ट एवं ड्रगिस्टों की एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का हरिद्वार में भी व्यापक असर दिखाई दिया। हड़ताल के समर्थन में शहर के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपनी दुकानें बंद रखी। इस दौरान दवा विक्रेताओं ने उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के बैनर तले चंद्राचार्य चौक के समीप सूर्या कॉम्पलेक्स के सामने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया और ऑनलाइन दवा बिक्री, बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की होम डिलीवरी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की डीप डिस्काउंटिंग नीति के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन प्रेषित किया। उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के महामंत्री अमित गर्ग ने कहा कि बिना वैध एवं सत्यापित चिकित्सकीय पर्चों के दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और होम डिलीवरी की जा रही है, जो जन स्वास्थ्य और मरीजों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवा प्लेटफॉर्म्स की अत्यधिक छूट यानी डीप डिस्काउंटिंग नीति के कारण छोटे और लाइसेंसधारी केमिस्टों का व्यापार गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। मांग की कि जीएसआर 817(इ) और जीएसआर 220(इ) को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। क्योंकि इनका दुरुपयोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और क्विक कॉमर्स कंपनियां दवाओं की अनियंत्रित डिलीवरी के लिए कर रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मरीजों की सुरक्षा, जन स्वास्थ्य और लाखों छोटे लाइसेंसधारी केमिस्टों एवं उनके कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए तत्काल प्रभावी और सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। अजय गर्ग एवं अनिल अरोड़ा ने कहा कि दवाओं की अवैध ऑनलाइन गतिविधियों के संबंध में कई बार ज्ञापन और प्रमाण प्रस्तुत किए जाने के बाद भी संबंधित प्राधिकरणों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि दवाइयां सामान्य उपभोक्ता वस्तु नहीं हैं और बिना उचित सत्यापन के दवाओं की ऑनलाइन बिक्री जन स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। इस दौरान अमित गर्ग, अजय गर्ग, अनिल अरोड़ा, अतुल जैन, सत्येंद्र चौधरी, पंकज गोयल, राजीव पाराशर, रोबिन ग्रोवर, मुकेश कुमार, महिपाल सैनी, नितिन गुप्ता, मनोज कुमार सिह, रवीन्द्र कुमार, हरीश कुमार, अनिल कुमार, मांगेराम पवार, रजत राजपूत, अश्वनी चौहान ,राजेश अरोड़ा, सुरेश गोस्वामी, राजेश गोस्वामी, विक्रम विरमाणी, आशीष तिवारी, राजू अरोड़ा, धीरज अरोड़ा, मन्नू भारद्वाज, अनुपम शर्मा, अखिलेश शर्मा, विभोर मिश्रा, हेमंत सेमवाल, शुभम हीरचंदानी, जयपाल चौहान, सागर अरोड़ा, सचिन सकलानी, अवधेश कुमार, अनुज चांदना, विनय गुलाटी, नफीस अंसारी, संजय सैनी, आदर्श चौहान बृजेश कुमार, नवीन सिंह, शुभम गुप्ता, नरेंद्र सचदेवा, सुशील सचदेवा आदि मेडिकल स्टोर संचालक शामिल रहे।

एक बार फिर सी.बी.एस.ई. क्लस्टर में लहराया ‘द. एस. डी. पब्लिक स्कूल’ का परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। द. एस. डी . पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड, मुज़फ़्फ़रनगर के खिलाड़ियों ने 21 से 26 जुलाई 2026 तक मेरठ स्थित ‘राधा गोविंद पब्लिक स्कूल’ में आयोजित सी.बी.एस.ई. बैडमिंटन क्लस्टर-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की अंडर-19 बालक टीम ने इस बार भी कांस्य

श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स संकाय में भव्य फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह द मेमोरी क्लॉक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुज़फ्फरनगर के फाइन आर्ट्स संकाय द्वारा आयोजित द मेमोरी क्लॉक फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह उत्साह, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई देना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक

केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि हमारी राय में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल विपक्ष नहीं है, बल्कि किसी भी नीति को लेकर समय रहते संवाद स्थापित न

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal