मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शामली रोड पर काली नदी स्थित लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नवीन सेतु के निर्माण कार्य का मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया। यह सेतु लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा अनुभव की जा रही आवागमन संबंधी कठिनाइयों के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सेतु के निर्माण से स्थानीय निवासियों, किसानों, व्यापारियों एवं आमजन को सुरक्षित, सुगम और त्वरित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही, दोनों ओर के क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित होने से व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और क्षेत्र के समग्र आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।

मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा करते हुए मंत्री कपिल देव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर, पूर्ण गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाए, ताकि जनता को शीघ्रतम लाभ मिल सके। यह सेतु न केवल एक आधारभूत संरचना का विकास है, बल्कि क्षेत्र की प्रगति, सुविधा और समृद्धि की दिशा में एक मजबूत आधारशिला भी सिद्ध होगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप राठी, ब्लाक प्रमुख गौरव पंवार, दीपक मित्तल, राधे वर्मा, अनुज कुमार, सभासद योगेश मित्तल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, प्रशांत चौधरी, विजय कुमार, मोहित मालिक, अमित बॉबी, अमन तोमर, सुनील तायल, तरुण मित्तल, अमित शास्त्री, विनय पंवार, जगदीश पांचाल आदि मौजूद रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






