बुक्कनपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दोनों ओर से क्रॉस मुकदमा दर्ज

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम बुक्कनपुर में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट, घर में घुसकर हमला और युवक को बंधक बनाकर पीटने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बुक्कनपुर निवासी हरप्रीत सिंह पुत्र साहब सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 16 मई की शाम करीब 6 बजे गांव के मनजीत पुत्र चमकार, निरभउ व गुरुसहाब पुत्रगण हरजिन्द्र तथा चमकार पुत्र भजन सिंह उसके घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोग घर में घुस आए और लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें हरप्रीत घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष से गुरमीत कौर पत्नी चमकार सिंह निवासी बुक्कनपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 मई की शाम करीब 7:20 बजे वह अपने नाबालिग पुत्र मनजोत सिंह के साथ टहलकर घर लौट रही थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले हरवीत सिंह पुत्र साहब सिंह, साहब सिंह पुत्र भजन सिंह तथा सुखविंद्र कौर पत्नी साहब सिंह ने रास्ते में घेरकर मनजोत पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। युवक को घसीटकर घर के अंदर बंद कर दिया, मारपीट करते हुए पीड़ित को निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी भी दी गई। घटना की सूचना 112 पर दी गई, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने युवक को आरोपियों के घर से मुक्त कराया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी बनाए हुए हैं।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal