उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने किया हरिद्वार के ग्राम बंदरजूड का दौरा

Share :

रूडकी/हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ़्ती शमून क़ासमी ने आज जनपद हरिद्वार के ग्राम बंदरजूड का दौरा किया, जहाँ उन्होंने उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत दर्ज हलाला के प्रथम प्रकरण से संबंधित पीड़िता के परिवारजनों से भेंट कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति आश्वस्त किया।
इस अवसर पर मुफ़्ती शमून क़ासमी ने कहा कि उत्तराखण्ड में लागू समान नागरिक संहिता महिलाओं की गरिमा, समानता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने साहसिक नेतृत्व का परिचय देते हुए समाज में व्याप्त कुप्रथाओं के विरुद्ध प्रभावी कदम उठाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “समान नागरिक संहिता इस्लाम विरोधी नहीं है। इस्लाम महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, न्याय और गरिमा प्रदान करने की शिक्षा देता है। हलाला तथा तत्काल तीन तलाक जैसी कुप्रथाएँ महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रतिकूल हैं। मुख्यमंत्री धामी ने महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक समानता के लिए जो कदम उठाया है, वह सराहनीय एवं ऐतिहासिक है।
मुफ़्ती शमून क़ासमी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और संवैधानिक आदर्शों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का नेतृत्व युवा, ऊर्जावान, पारदर्शी और जनकल्याणकारी नेतृत्व का प्रतीक है तथा उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
मुफ़्ती शमून क़ासमी ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा लागू की गई समान नागरिक संहिता संविधान की भावना के अनुरूप है और इसका उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार एवं समान न्याय सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि समाज को धर्म के नाम पर चल रही कुप्रथाओं और शोषणकारी प्रथाओं के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। क़ासमी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने केवल एक कानून लागू नहीं किया, बल्कि समाज में व्याप्त अन्याय, भेदभाव और कुप्रथाओं के विरुद्ध एक व्यापक सामाजिक जागरण का कार्य किया है।
दौरे के दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी माननीय अध्यक्ष महोदय का स्वागत किया तथा क्षेत्रीय सामाजिक एवं शैक्षिक मुद्दों पर चर्चा की। श्री मुफ़्ती शमून क़ासमी ने ग्रामीणों से सामाजिक सद्भाव, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सामाजिक सुधार, महिला सम्मान और संवैधानिक मूल्यों की दिशा में एक नए युग की शुरुआत कर रहा है तथा राज्य सरकार के प्रयास देश के लिए प्रेरणास्रोत बन सकते हैं।बाद में राज्यमंत्री शमून कासमी ने अंतरराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलोरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने पर उनके रुड़की आवास पहुँच कर बधाई दी और उनका अभिनन्दन किया।इस अवसर पर उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के सचिव सलमान फरीदी, इमरान देशभक्त, सयैद नफिसुल हसन ,बिटन त्यागी आदि मौजूद रहे।

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal