स्टेट वोविनाम कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड सहित 11 पदक जीते

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रूद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड स्टेट वोविनाम कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और 5 गोल्ड सहित 11 पदक जीते। आशिहारा मिक्स मार्शल आर्ट के स्टेट चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि 16-17 मई का आयोजित चैंपियनशिप में राज्य के 10 जिलों 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में आशिहारा के 12 खिलाड़ी शामिल हुए। जिनमें से आर्या गुप्ता, आरव भारद्वाज, सृष्टि, देवांश, निहाल शर्मा ने गोल्ड, विनय कुमार, समृद्धि शर्मा और प्रतीक यादव ने सिल्वर और मनीष कुमार, नदीम, हर्षित कुमार पाली ने ब्रंोंज मेडल जीता। आशिहारा की शिवन्या ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। आर्या गुप्ता को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट फाइटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। अमित कुमार चौधरी ने बताया कि हरिद्वार टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और उत्तराखंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ अभिभावकों के सहयोग भी महत्वपूर्ण है। टीम में शामिल शिवडेल स्कूल भेल के छात्र आरव भारद्वाज, देवांश और सृष्टि को स्कूल के अध्यक्ष स्वामी शरद पुरी, प्रिंसीपल पुनीत श्रीवास्तव, स्पोर्टस टीचर प्रीति राठी, राहुल शिंदे, रजत शर्मा, अमित चौधरी ने बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal