कीटनाशकों के निर्माण, वितरण एवं बिक्री के लिए सरकारी पोर्टल पर पंजीकरण को अनिवार्य करना उचित कदम: अशोक बालियान

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बालियान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक धन्यवाद पत्र लिखते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा कीटनाशकों के निर्माण, वितरण एवं बिक्री के लिए सरकारी पोर्टल पर पंजीकरण को अनिवार्य करना तथा प्रत्येक कीटनाशक उत्पाद पर यूनिक QR कोड लागू करने का निर्णय अत्यंत सराहनीय एवं दूरदर्शी कदम है। इससे न केवल नकली एवं अवैध उत्पादों पर रोक लगेगी, बल्कि किसानों को सुरक्षित एवं प्रमाणित उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।
इस संदर्भ में, पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बालियान द्वारा केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिए सुझावों में इंटीग्रेटेड पेस्टिसाइड मैनेजमेंट सिस्टम (IPMS) जैसे राष्ट्रीय पोर्टल तथा प्रत्येक उत्पाद पर QR कोड की व्यवस्था का विशेष उल्लेख किया गया था।
अशोक बालियान ने पत्र लिखकर प्रसन्नता की कि सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 6 जून 2025 को ‘कीटनाशी (प्रथम संशोधन) नियम, 2025’ (Insecticides First Amendment Rules, 2025) को आधिकारिक तौर पर गजट में अधिसूचित किया था। इस कानून के लागू होते ही देश में बिकने वाले सभी कीटनाशकों, खरपतवारनाशकों और फफूंदनाशकों के पैक पर यूनिक QR कोड छापना हर निर्माता कंपनी के लिए अनिवार्य कर दिया गया। सरकार ने ऐसे व्यावहारिक एवं किसान हितैषी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें लागू किया।
केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने डिजिटल सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए 12 सितंबर 2025 को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय स्तर पर इंटीग्रेटेड पेस्टिसाइड मैनेजमेंट सिस्टम (IPMS) पोर्टल की शुरुआत की थी। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने इसे केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि सभी कीटनाशक व्यवसायियों के लिए कानूनी रूप से बाध्यकारी बना दिया है।
Ministry of Agriculture & Farmers Welfare तथा इसके अंतर्गत कार्यरत
वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय (Directorate of Plant Protection, Quarantine & Storage) द्वारा इस प्रणाली को लागू करना कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्ता नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन सदैव कृषि क्षेत्र में शोधपरक सुझाव देकर सरकार का सहयोग करता रहा है, और यह हर्ष का विषय है कि सरकार ऐसे सुझावों पर विचार कर उन्हें नीति में स्थान देती है। इसके लिए हम आपका हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं। हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में ऐसे ही सकारात्मक एवं प्रभावी सुधार आगे भी होते रहेंगे।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal