चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही विद्युत व्यवस्था को लेकर सोमवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने बिजलीघर पर धरना शुरू कर दिया। रात्रि में बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज किसानों ने बिजलीघर पर ही डेरा डाल लिया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
किसानों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में लगातार बिजली संकट बना हुआ है। कई-कई घंटे विद्युत आपूर्ति गायब रहने से गांवों में अंधेरा पसरा रहता है। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
धरने पर बैठे किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। किसानों ने कहा कि दिनभर खेतों में काम करने के बाद यदि रात में भी बिजली नहीं मिलेगी तो आखिर घर जाकर क्या करेंगे। बिजली संकट के चलते फसलों की सिंचाई और घरेलू कामकाज दोनों प्रभावित हो रहे हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो किसान संगठन विद्युत अधिकारियों का घेराव कर बड़ा आंदोलन करेंगे। देर रात तक किसान बिजलीघर पर धरने पर डटे रहे।

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण





