बीएसए ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, किया 7 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद की बेसिक शिक्षा के स्तर को सुधारने के साथ पूर्व में मिली खामियों में परिवर्तन की खातिर बीएसए ने कवायद तेज कर दी है। बेसिक शिक्षा परिषद् के विद्यालयों के औचक निरीक्षण में मिली अनेक खामियों को देखते हुए परिवर्तन के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र बदलने के साथ सुधार की आस जताई है। बीएसए ने सात अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। बदलाव की इस कड़ी में जहां नगर शिक्षा अधिकारी को चरथावल भेजा है, वहीं शाहपुर में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी को नगर का जिम्मा सौंपा है।
बीएसए संदीप कुमार जनपद में बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को परखने के लिए तबादला होने के बाद से ही लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान उनको शिक्षक- शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में बिना अवकाश स्वीकृत कराये नदारद मिले तो वहीं अन्य खामियां इस बीच उनके सामने आई। इसको लेकर अब बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए बीएसए संदीप कुमार ने तहसीलों व ब्लॉक स्तर पर लंबे समय से तैनात रहे अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बीएसए संदीप कुमार के तबादला आदेश से जहां ब्लॉक खतौली से खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल को हटाकर बघरा भेजा गया है। वहीं बीईओ बुढ़ाना किरण यादव को बुढ़ाना से खतौली भेजा गया है। सदर क्षेत्र में तैनात बीईओ ध्यानचंद को बुढ़ाना में तैनात करते हुए उन्हें शाहपुर में अतिरिक्त प्रभार भी दिया है। राकेश कुमार गौड़ को जानसठ के साथ मोरना का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। नगर शिक्षा अधिकारी अमरवीर को नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर से ब्लॉक चरथावल में तैनात करते हुए चरथावल से हटाये खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू को अब पुरकाजी के साथ मुख्यालय का कार्यभार सौंपा है। वहीं शाहपुर से हटाये बीईओ संजय भारती सदर क्षेत्र के साथ ही नगर शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे। खंड़ शिक्षा अधिकारियों के तबादलों से शिक्षा विभाग में नई हलचल दिखाई देने के साथ बेहतर शैक्षिक परिणाम सामने आने की उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश विभाजन विभीषिका विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी थी-डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के महत्वपूर्ण अवसर पर सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देश से “देश विभाजन की विभीषका” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान एवं प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. दिव्या बख्शी के द्वारा विभाजन की विभीषिका पर आधारित

व्यापारी की आवाज व्यापार मंडल ने सदर बाजार में किया हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान में झंडों का वितरण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सदर बाजार में निशुल्क झंडों का वितरण किया गया जिसका संचालन अक्षित अग्रवाल एवं रमित मित्तल द्वारा किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता द्वारा की गई। मुख्य संयोजक जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा एवं राजेंद्र मोहन शर्मा,अक्षित अग्रवाल ,रमित मित्तल,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,विपिन गुप्ता रहे। जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ने कहा कि आज हम 80 वा

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना तीज का उत्सव, मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को तीज पर्व के अवसर पर विभिन्न पारंपरिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक प्रस्तुत करने के साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का भी बखूबी प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal