प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बामनहेरी केन्द्र में मनाया रक्षाबंधन पर्व

Share :

मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बामनहेरी में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। सेवा केंद्र की इंचार्ज राजयोगिनी बीके जयंती दीदी ने कहा कि इस बार रक्षाबंधन के पावन पर्व को हम सभी नए व अनोखे तरीके से मनाएंगे।
जयंती दीदी ने कार्यक्रम में आई बहनों से कहा कि आप सभी इस बार अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधते समय संकल्प कराएं कि मेरे भैया! जैसे आप मुझे अपनी बहन की रीति से सदा पवित्र भाव व विचार रखते हैं, मेरी लाज सम्मान व इज्जत की रक्षा करते हैं, वैसे ही समाज की हर बेटी को अपनी बहन की तरह पवित्र दृष्टि से देखेंगे, उसके सम्मान व इज्जत की रक्षा करेंगे। जहां कोई बहन बेटी समस्या में होगी तो हर संभव मदद करेंगे। यदि हर एक बहन अपने भाई से यह संकल्प कराए तो समाज में बहन और बेटी निडर होकर घर की चारदिवारी से बाहर निकल सकेगी। जयंती दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हम संकल्प करें कि अपने विचारों को सकारात्मकता से भरपूर रखेंगे, सदा श्रेष्ठ, शुभ और प्रेरणादायी विचार ही करेंगे। सदा स्वयं उमंग उत्साह से भरपूर रहेंगे और दूसरों को उमंग उत्साह दिलाएंगे। खुश रहेंगे और खुशियां बाटेंगे। सदा दुआ लेंगे और दुआ देंगे। यदि हमने इन बातों को जीवन में शामिल कर लिया तो यकीनन आपका जीवन खुशियों से पूर्ण और सुख शान्ति, आनंदमय बन जाएगा। कार्यक्रम में बीके सरला, पूजा, तोशी, उर्मिला विधि, रिया, शालिनी, अलका, इन्दु, अंजलि, दीपा, अंजू, राजेंद्र, अवनीत, नीरज वर्मा, वरुण तथा केतन कर्णवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

व्यापारी की आवाज व्यापार मंडल ने सदर बाजार में किया हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान में झंडों का वितरण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सदर बाजार में निशुल्क झंडों का वितरण किया गया जिसका संचालन अक्षित अग्रवाल एवं रमित मित्तल द्वारा किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता द्वारा की गई। मुख्य संयोजक जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा एवं राजेंद्र मोहन शर्मा,अक्षित अग्रवाल ,रमित मित्तल,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,विपिन गुप्ता रहे। जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ने कहा कि आज हम 80 वा

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना तीज का उत्सव, मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को तीज पर्व के अवसर पर विभिन्न पारंपरिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक प्रस्तुत करने के साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का भी बखूबी प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई