हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंडी देवी मंदिर के महंत भवानी नंदन गिरी के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन किया गया। चंडी देवी मंदिर के महंत भवानी नंदन गिरी के पट्टाभिषेक के एक वर्ष में मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं, स्वच्छता और श्रद्धालु की सुविधाओं में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं। महंत भवानी नंदन गिरी ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल की शुरुआत मां की धर्म ध्वजा स्थापना के साथ की थी, जिसे सनातन परंपरा और की आस्था का प्रतीक माना जा रहा है। इसके बाद मंदिर परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर लगातार कार्य किया गया। श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाए गए। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रशासन में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से इंटरनल ऑडिटर की नियुक्ति भी की गई, ताकि मंदिर की व्यवस्थाएं सुचारु और जवाबदेही के साथ संचालित हो सकें। वहीं प्रशासन के सहयोग से मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर परिसर को व्यवस्थित करने का प्रयास किया गया। नई मूर्तियों की स्थापना के साथ मंदिर का जीर्णाेद्धार भी कराया गया। श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भंडारे की व्यवस्था शुरू की गयी। जिससे दूर-दराज़ से आने वाले भक्तों को सुविधा मिल रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि पिछले एक वर्ष में मंदिर परिसर में व्यवस्था और दिव्यता दोनों में सकारात्मक बदलाव महसूस किए गए हैं। पट्टाभिषेक के एक वर्ष पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं और संत समाज ने महंत भवानी नंदन गिरी को शुभकामनाएं दीं तथा मां चंडी देवी से सेवा कार्यों के निरंतर आगे बढ़ने की कामना की।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का जाट और गुर्जर समुदायों की महिलाओं के बारे में व ब्राह्मण समाज के बारे में दिया वक्तव्य बेहद अपमानजनक है-अशोक बालियान
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चैयरमैन अशोक बालियान ने किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के जाट और गुर्जर समुदायों की महिलाओं के बारे में व ब्राह्मण समाज के बारे में दिया गया वक्तव्य बेहद अपमानजनक बताते हुए इसकी






