हरिद्वार (रिपोर्टर)। केंद्र सरकार द्वारा इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद सोने की कीमतें बढ़ने से ज्वेलर्स कारोबार में गिरावट देखी जा रही है। ज्वालापुर, कनखल और दूसरे इलाकों के सर्राफा बाजार में भी इसका असर साफ देखा जा रहा है। लोग बहुत सीमित संख्या में ज्वेलरी खरीदने के लिए सुनारों की दुकानों पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में एक तरफ सर्राफा कारोबारियों में भी निराशा बनी हुई है। वहीं जिन लोगों को शादियों के लिए ज्वेलरी और गोल्ड खरीदना है। उनके बीच भी असमंजस बना हुआ है। ज्वेलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल के मुताबिक प्रधानमंत्री की सोना ना खरीदने की अपील के बाद कारोबार मंद पड़ा है। ऐसे में सिर्फ ज्वेलरी कारोबार ही नहीं बल्कि इससे जुड़े तमाम कारीगर और कर्मचारियों के परिवार के सामने आर्थिक संकट आ सकता है। ग्राहक शिखा शर्मा ने बताया कि सोना पहले ही महंगा है। ऐसे में खरीददारी भी सोच समझकर करनी पड़ रही है।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का जाट और गुर्जर समुदायों की महिलाओं के बारे में व ब्राह्मण समाज के बारे में दिया वक्तव्य बेहद अपमानजनक है-अशोक बालियान
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चैयरमैन अशोक बालियान ने किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के जाट और गुर्जर समुदायों की महिलाओं के बारे में व ब्राह्मण समाज के बारे में दिया गया वक्तव्य बेहद अपमानजनक बताते हुए इसकी






