मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आचार्य वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए चार शिक्षकों को विद्यालय सभागार में आयोजित विदाई समारोह में समस्त विद्यालय परिवार ने शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर तथा उपहार व स्मृति चिन्ह भेंट कर अश्रुपूर्ण नेत्रों से विदाई दी। साथ ही बोर्ड परीक्षा में जिले की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक विशोक कुमार, कार्यक्रम अध्यक्ष भीमसैन कंसल, प्रबंध समिति अध्यक्ष सूरत सिंह वर्मा, प्रबंधक बाल बहादुर, उपप्रबंधक ज्ञानचंद सिंघल, मार्गदर्शक प्रमोद कुमार तिवारी, विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया।
तत्पश्चात प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय के सामाजिक विज्ञान शिक्षक प्रयाग सिंह व तेजपाल सिंह एवं अंग्रेजी शिक्षक लोक निरंजन सिंह तथा हिंदी शिक्षिका सरोज शर्मा अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के पश्चात सेवानिवृत्त हो रहे हैं। साथ ही रसायन विज्ञान प्रवक्ता सुनील त्यागी का चयन कैराना विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद के लिए हुआ है।
विद्यालय सभागार में आयोजित विदाई समारोह में प्रबंध समिति के पदाधिकारियों सहित विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों ने सेवानिवृत शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह प्रदानकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जिले की वरीयता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले हर्षित जैन तथा हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जिले की वरीयता सूची में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले वंश कुमार एवं आकांक्षा तथा छठा स्थान प्राप्त करने वाले अनंत कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदानकर सम्मानित किया गया। साथ ही बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्रदान करने वाले शिक्षकों को भी प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदानकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भागवंती विद्या मंदिर के पूर्व प्रबंधक वेदप्रकाश सिंघल ने विद्या भारती के अंतर्गत नगर में चलने वाले तीनों विद्यालयों लाला जगदीश प्रसाद, केशवपुरी तथा भागवंती विद्या मंदिर के प्रबंध समिति को विद्यालय विकास हेतु एक-एक लाख रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की।
मुख्य वक्ता प्रदेश निरीक्षक विशोक कुमार ने कहा कि यह बहुत ही भावुक पल होता है। सेवा में आने के बाद यह निश्चित हो जाता है कि एक दिन सेवानिवृत्त होना है। उन्होंने कहा कि मन को सदैव स्वस्थ एवं मजबूत रखें और राष्ट्र निर्माण में छात्रों को देशभक्ति के संस्कार प्रदान करते रहें। उन्होंने सेवानिवृत होने वाले सभी शिक्षकों के स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनायें प्रदान की।
प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्ति नौकरी का महत्वपूर्ण अंग है। सेवानिवृति हमारी सेवा का अंत नही, बल्कि जीवन की नई पारी का आरंभ होता है। उन्होंने कहा कि ये सभी शिक्षक अपने द्वारा अर्जित ज्ञान का प्रकाश समाज में निरंतर फैलाते रहे। नवनियुक्त प्रधानाचार्य सुनील त्यागी को नूतन पदभार के लिए शुभकामनायें प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विद्यालय उपप्रबंधक ज्ञानचंद सिंघल ने सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों के उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक उपेंद्र, विभाग कार्यवाह प्रमोद त्यागी, कुलदीप गोयल, भागवंती विद्या मंदिर के संस्थापक सदस्य गंगा प्रताप, प्रबंधक शोभित, प्रबंध समिति उपाध्यक्ष केवलराम, समिति सदस्य योगेंद्र कुमार जैन, विपिन कुमार गर्ग, भानुप्रताप, केशवपुरी विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य गोविंद गुप्ता सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

द0 एस0 डी0 पब्लिक स्कूल का कक्षा 12 का शानदार परीक्षा परिणाम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। “सफलता उन्हीं के कदम चूमती है,जो कठिनाइयों में भी मुस्कुराकर आगे बढ़ते हैं।” शैक्षणिक सत्र 2025–26 की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में द. एस. डी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय ने सफलता






