एमजी पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम शानदार रहा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) सीबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं के लिए बुधवार को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शानदार परीक्षा परिणाम पर हर्ष, उल्लास और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान बनाया। बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के कक्षा 12वीं के शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की झलक साफ दिखाई दी।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने सीबीएसई द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम के सम्बंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम काफी उत्कृष्ट रहा है। इस परीक्षा में ओवर आॅल टाॅपर्स में वाणिज्य वर्ग के छात्र अक्षत गुप्ता ने सर्वाधिक 95.4 प्रतिशत (477) अंक प्राप्त कर विद्यालय में टाॅप किया है। दूसरे नम्बर पर विज्ञान वर्ग के छात्र लक्ष्य धीमान रहे हैं, लक्ष्य ने 94.8 प्रतिशत (474) अंक हासिल किये। तीसरा स्थान वाणिज्य वर्ग की छात्रा रिया नारंग ने प्राप्त किया है। रिया ने 94.4 प्रतिशत (472) अंकों के साथ परीक्षा उत्कृष्ट परिणाम के साथ उत्तीर्ण की। इसके साथ ही छात्र आर्यन मान 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ चैथे, छात्र आर्यन कुच्छल 93 प्रतिशत अंक लेकर पांचवें, छात्रा कनिका अरोरा 91 प्रतिशत अंकों के साथ छठे, छात्र हसन फराज और कृष्णा मित्तल 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से सातवें, छात्र दिव्या वर्मा 90.6 प्रतिशत अंक लेकर आठवें, छात्र हरगम जोत सिंह और छात्रा अलीहा बतूल 90.2 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से नौवें और छात्रा टिया चैहान 90 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में दसवें स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए सभी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को इस सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम केवल अंक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समर्पण, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या ने संदेश दिया कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर प्रयास, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति ईमानदारी ही वास्तविक सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी जीवन में अपनाने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को भी बधाई दी और सभी की सराहना की।

द0 एस0 डी0 पब्लिक स्कूल का कक्षा 12 का शानदार परीक्षा परिणाम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। “सफलता उन्हीं के कदम चूमती है,जो कठिनाइयों में भी मुस्कुराकर आगे बढ़ते हैं।” शैक्षणिक सत्र 2025–26 की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में द. एस. डी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय ने सफलता

सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में छाए डीएस पब्लिक स्कूल के होनहार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को घोषित सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में हर बार की तरह इस बार भी डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का परचम लहराकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। घोषित हुए सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम को देखकर डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से

लाला जगदीश प्रसाद में आचार्य वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आचार्य वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए चार शिक्षकों को विद्यालय सभागार में आयोजित विदाई समारोह में समस्त विद्यालय परिवार ने शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर तथा उपहार व स्मृति चिन्ह भेंट कर

क्रांति सेना का बढ़ा कुनबा, कई हिंदूवादी नेताओं ने थामा झंडा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। क्रांतिसेना की हिंदुत्ववादी नीतियों और जनहित के प्रति समर्पण को देखते हुए आज डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने क्रांतिसेना की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में अर्चक पुरोहित संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज बिहारी अत्री,

जेवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जीता मैदान, बनाया कीर्तिमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जेवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को सीबीएसई बोर्ड का 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित होते ही समस्त छात्र/छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। विद्यालय के विज्ञान वर्ग की छात्र प्रखर चौधरी द्वारा 91% अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए विद्यालय को गौरान्वित किया। बुधवार को विद्यालय का कक्षा 12 का

ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 रिजल्ट से छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल नई मंडी में सीबीएसई वर्ष 2026 के कक्षा 12 के घोषित परीक्षा परिणामों में विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने स्वर्णिम सफलता प्राप्त की है। लंबे समय से 12वीं क्लास के इंतजार कर रहे बच्चों के चेहरे पर आज उसे समय खुशी की लहर दौड़ की जब उनका परीक्षा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal