मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। क्रांतिसेना की हिंदुत्ववादी नीतियों और जनहित के प्रति समर्पण को देखते हुए आज डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने क्रांतिसेना की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में अर्चक पुरोहित संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज बिहारी अत्री, धीरेन्द्र शुक्ला सहित सभी को भगवा पटका पहनाकर सभी को संगठन की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि क्रांतिसेना ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो हिंदुत्व के साथ-साथ भ्रष्टाचार बेरोजगारी और महंगाई जेसे मुद्दों पर मुखर होकर आवाज उठाता है उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा जनता को तेल बचाने सोना ना खरीदने बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने की सलाह पर सवाल खड़े करते हुए कहा के पीएम स्वयं कई कई देशों की विदेश यात्रा पर हैं काफिले में 100-100 गाड़ियां चल रही है एसे में उनका लोगों को इस तरह की सलाह देना हास्यास्पद है उन्होंने पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उनसे 22 में सदस्यों को क्रांतिसेना से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संख्या ही कार्य करती है, सभी नये सदस्यों द्वारा क्रांतिसेना के झंडे तले एकजुट रहने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित मोहन शर्मा व संचालन मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने किया। संगठन की सदस्य्ता लेने वालों में बृज बिहारी अत्री, धीरेंद्र शुक्ला, शिवकुमार दुबे, रूद्रमणि पांडे, विष्णु दुबे, मथुरेश शर्मा, अरुण ठाकुर, नीरज उर्फ कल्लू शर्मा, कृष्णपाल सिंह, प्रवीण सैनी, सोनू सैनी, प्रदीप धीमान, सुमित कुमार, आर्यन् कश्यप आदि प्रमुख थे। इस अवसर पर मंगतराम सोनकर, संजीव वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, उज्ज्वल पंडित, अभिषेक शर्मा, राजेंद्र तायल, शैलेंद्र विश्वकर्मा आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






