कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया ज्वालापुर कोतवाली के सामने प्रदर्शन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। किशोरी की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर कोतवाली के सामने प्रदर्शन किया और सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि महिलाओं और बेटीयों के प्रति आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हरिद्वार में किशोरी की मौत शर्मसार करने वाली घटना है। इस मामले में लापरवाही और ढिलाई बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्यवाही की जाए। दोषियों के खिलाफ पोक्सो के तहत मुकद्मा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी एवं मनोज सैनी ने कहा कि पीड़ित परिवार के प्रति पुलिस का रवैया ठीक नहीं रहा। यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो उसकी जान बच सकती थी। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। लता जोशी, संजय सैनी, विकास चंद्रा ने कहा कि बालिकाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध चिंताजनक हैं। पुलिस को ऐसे मामलों में संवेदनशीलता का परिचय देते हुए त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। हरिद्वार की नाबालिगा के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकद्मा चलाकर दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलायी जाए। एडवोकेट फुरकान अली, एससी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की जांच को तेजी से पूरा कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाए। जिससे कोई इस तरह का अपराध करने की सोच भी ना सके। प्रदर्शन करने वालों में मंजू गोस्वामी, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूनम भगत, रकित वालिया, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा, सुभद्रा अग्रवाल, दीपिका गुप्ता, डा.मेहरबान खान, पूर्व पार्षद सुहैल कुरैशी, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, युवा नेता सागर बेनीवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदर सिंह मनवाल, कैलाश प्रधान, अक्षत सैनी, आशु भारद्वाज, राजू चित्कारा, धर्मराज सैनी आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मृतक किशोरी के परिजन भी शामिल रहे।

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की धूमधाम से मनाई गई जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक

व्यापारी नेता सुनील सेठी ने की सीवर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बाइक से घर लौट रहे युवा कांग्रेस नेता तुषार कपिल की भूपतवाला में सड़क पर सीवर लाइन मेनहाल के ढक्कन से टकराकर गंभीर रूप से घायल होने पर रोष व्यक्त करते सीवर कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुनील सेठी ने

श्रीराम कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में सजी नृत्य और संगीत की महफिल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस संकाय द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक ‘तरंग: रिदम ऑफ़ न्यू बेगिनिंग्स’ रहा। इस अवसर पर विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एकल नृत्य, समूह नृत्य, हास्य व्यंग्य, युगल नृत्य तथा शायरी का शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम ग्रुप ऑफ

बोनस समेत मांगों को लेकर भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी यूनियन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बोनस और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन (HEWTU) सोमवार को शाम चार बजे सीएफएफपी गेट पर भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। रविवार को यूनियन अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामयश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। रामयश सिंह ने कहा कि कई

विधायक रवि बहादुर ने दादूपुर गोविंदपुर और मीरपुर में किया सड़क निर्माण का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर एवं मीरपुर में ग्रामीणों के साथ फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। दादूपुर गोविंदपुर में 25 लाख और मीरपुर में 91 लाख रूपए की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों

एनयूजेआई ने किया गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एनयूजेआई के तत्वावधान में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रैस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, मुख्य वक्ता अनुपम त्रिवेदी, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal