रचना शर्मा बनी आर्यनगर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रचना शर्मा को महानगर कांग्रेस कमेटी की आर्यनगर ब्लॉक की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान की अध्यक्षता में मध्य हरिद्वार स्थित होटल में आयोजित बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रचना शर्मा का स्वागत किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई। लेकिन भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण बिल को परिसीमन बिल के साथ जोड़ कर महिलाओं के साथ धोखा किया। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं, एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। जिससे प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी और वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की नाकामियों को घर-घर तक पहुंचाएं। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और कांग्रेस महापौर प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आयी भाजपा सरकार में बेटियां असुरक्षित हैं। अनिल भास्कर और वरिष्ठ नेता हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि धामी सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हुई है और हर वर्ग भाजपा सरकार में परेशान है। पार्षद विवेक भूषण विक्की और हिमांशु गुप्ता ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता धामी सरकार से नाकामियों का बदला लेने का काम करेगी। पार्षद सोहित सेठी और यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने कहा कि रचना शर्मा को आर्यनगर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने से साफ है कि कांग्रेस महिलाओं के हितों के लिए दृढ़ संकल्पित है। बैठक में मुख्य रूप से जिला ग्रामीण अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, पूर्व अध्यक्ष विमला पाण्डेय, अंजू द्विवेदी, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशि झा, नलिनी दीक्षित, पार्षद प्रत्याशी तनिशा गुप्ता, दीपिका गुप्ता, बिंदु शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, सुमन अग्रवाल, ग्रेस कश्यप, ममता सिंह, वंदना तनेजा, मधु शर्मा, शाहजहां, उज्जवल वालिया, बृजमोहन बड़थ्वाल, धनीराम शर्मा, हिमांशु राजपूत, कुलदीप शर्मा, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस कैश खुराना, कैलाश प्रधान, सतीश दूबे, दिनेश पुण्डीर, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, एडवोकेट विवेक जागरिया, शुभम जागरिया, यश शर्मा, अमित गुप्ता, आशू श्रीवास्तव, ऋषभ वशिष्ठ, करन सिंह राणा, वंश नैय्यर, अनिल नैय्यर, सन्नी कुमार, पूर्व अध्यक्ष तेलूराम प्रधान, दीपांशु आदि उपस्थित रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal