हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हुई नाबालिगा की मौत के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। महंत शुभम गिरी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं के साथ संवेदनशील घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हरिद्वार में हुई नाबालिगा की मौत के मामले में जिस प्रकार पुलिस की लापरवाही की बात सामने आयी है। वह चिंताजनक है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि मित्र पुलिस का काम नागरिकों की सुरक्षा करना है। पुलिस को पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए। घटना के जो भी दोषी हैं। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सपा पीड़ित परिवार के साथ है। मृतक नाबालिगा और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठायी जाएगी। जरूरत पड़ी तो आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की






