हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस अधिकारियों ने शंकराचार्य चौक पर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए और सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की हिदायत दी। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन में जब्त किये गये रेट्रो साइलेन्सर व प्रेशर हार्न को रोड़ रोलर चलाकर नष्ट कर आमजन को रेट्रो साइलेन्सर व प्रेशन हॉर्न का प्रयाग ना करने का संदेश दिया। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने हेतु आवंटित 7 मोडिफाइट मोटर साइकिल को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। जिससे किसी भी सूचना पर पुलिस तत्काल कार्यवाही कर सके। एसएसपी ने आम जनता से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील भी कीं इस अवसर पर एसपी क्राइम रेखा यादव, सीओ ट्रैफिक, एसएचओ कनखल आदि पुलिस अधिकारी एंव कर्मचारी मौजूद रहे।

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की धूमधाम से मनाई गई जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक






