लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ छात्र संसद का गठन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र संसद का गठन किया गया। जिसमें अलग-अलग कक्षाओं के करीब 418 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए विद्यालय के नए प्रधानमंत्री का चुनाव किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया। छात्र संसद प्रमुख एवं निर्वाचन अधिकारी पंकज त्यागी ने बताया कि विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों में छात्रों के अंदर नेतृत्व व सहयोग की भावना विकसित करने हेतु छात्र संसद का गठन किया जाता है। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षाओं के सभी वर्गों से गूगल फॉर्म के माध्यम से मतदाता बनाए गए। सभी वर्गों से कुल 488 छात्र-छात्राओं ने गूगल फॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करके अपना वोट बनवाया।
प्रधानमंत्री पद के लिए चार छात्र सांसदों कक्षा 12 के अजय कादीयान, कक्षा 12 के वंश चौहान, कक्षा 12 के कृष्णा वर्मा और कक्षा 12 की छात्रा अनुष्का त्यागी ने अपने अपने नामांकन दाखिल किए। तत्पश्चात नामांकन पत्रों की जांच की गयी तथा इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये गए। सोमवार को पूर्ण सुरक्षा में लोकतान्त्रिक प्रणाली से चुनाव कराया गया। जिसमें कुल 488 मतदाताओं में से 418 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान अधिकारी तक की भूमिका स्वयं छात्रों ने ही निभायी। ऑनलाइन मतदान कराकर अन्य सभी उपस्थित छात्रों को मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस दौरान सभी छात्रों ने मतदान की प्रक्रिया को भली भांति समझा।
मतगणना के उपरांत छात्र संसद प्रमुख व निर्वाचन अधिकारी पंकज त्यागी ने बताया कि अजय कादीयान ने 190 मत प्राप्त कर प्रधानमंत्री पद पर कब्जा किया। जबकि उनके प्रतिद्वंदी कृष्णा वर्मा को 116 मत ही मिल सके। वहीं 8 मतदाताओं ने नोटा को भी पसंद किया। नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तथा मंत्रिमंडल के अन्य पदाधिकारियों को बाद में शपथ ग्रहण करायी जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया में ऋतु शर्मा, रीता मावी, शुभम जैन आदि का सहयोग रहा।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal