भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस पर चंपावत घटना के नाम पर झूठी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा नेत्री अनु कक्कड़ ने कहा कि महिलाओं पर राजनीति करना बंद करें। झूठी घटना पर कांग्रेस पार्टी द्वारा बच्ची को बदनाम किया गया है। घटना मात्र आपसी रंजिश का नतीजा थी। लेकिन कांग्रेस पार्टी भाजपा की छवि को खराब करना चाहती है। सुनियोजित तरीके से पार्टी को बदनाम किया गया है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली एवं जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि महिलाओं का सम्मान नहीं किया जा रहा है। झूठी घटना पर कांग्रेस पार्टी द्वारा राजनीतिक रोटियां सेेकने का काम किया गया। राज्य की महिलाएं कांग्रेस पार्टी के चेहरे को पहचान चुकी हैं। महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। लेकिन कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को राजनीतिक बनाकर पेश कर रही थी। संजीव चौधरी एवं आशु चौधरी ने कहा कि भारत में महिलाओं को देवी का रूप माना जाता है। लेकिन कांग्रेस पार्टी मनगढ़ंत़ आरोप लगाकर भाजपा को बदनाम करने में लगी हुई थी। लेकिन पूरी घटना झूठी साबित हुई और कांग्रेस पार्टी से नकाब हट गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं पर राजनीति करना बंद करें। प्रदर्शन करने वालों में रीता चमोली प्रदेश उपाध्यक्ष, अनु कक्कड़, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, जिला महामंत्री हीरा बिष्ट, संजीव चौधरी, शिप्रा शर्मा, रंजना चतुर्वेदी, संगीता प्रजापति, शर्मिला, रंजीता चौहान, चंचल आदि शामिल रहे।

कनखल पुलिस ने दबोचे पिल्ला गैंग के तीन मास्टरमाइंड

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कनखल कोतवाली पुलिस ने पिल्ला गैंग के 3 मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। कनखल निवासी प्रणव शर्मा ने 4 मई को आरोपियों के खिलाफ जगजीतपुर स्थित रॉयल हट में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद तलाश में जुटी पुलिस

कुंभ मेला एसएसपी ने दिए सुदृढ़ यातायात कार्ययोजना बनाने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अधिकारियों से कुंभ मेले के दौरान यातायात प्रबंधन तथा वाहन पार्किंग के सबंध में विस्तार से जानकारी ली और स्थानीय लोगों से प्राप्त सुझाव को शामिल कर सुदृढ़ यातायात कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही शंकराचार्य चौक तथा बाल्मीकि चौक का निरीक्षण कर अमृत स्नान के

शिक्षा दान और मदर डे कार्यक्रम में बच्चों को बांटी शिक्षा सामग्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सेवा और संस्कार को समर्पित वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन द्वारा रविवार को कनखल आर्यनगर रोड स्थित पतंजलि योगधाम आश्रम में प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘शिक्षा दान-महादान’ एवं ‘मातृशक्ति को नमन’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 33 जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर बच्चों के साथ

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार द्वारा हिन्दुओं के प्रमुख त्यौहार रामनवमी के जुलूस पर प्रतिबन्ध लगाने से भी हिन्दू जनता नाराज थी – अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चैयरमैन अशोक बलियान ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार की हार पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बीते दिनों पश्चिम बंगाल में रामनवमी के जुलूस (विशेषकर हावड़ा में) 2024 और 2025 में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद ही निकले थे। उस समय भाजपा और

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के अवतरण दिवस पर पाँच दिवसीय भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुदेव गीता मनीषी महामंडलेश्वर श्री ज्ञानानंद जी महाराज के अवतरण दिवस के संबंध में केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान के ऑफिस पर एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया गया। जीओ गीता युवा चेतना के कार्यक्रम संयोजक महंत पंडित मनसुख शर्मा एवं जीओ गीता महिला मंडल की संयोजिका कल्पना चौहान ने बताया कि

आवारा कुत्तों का आतंक, हीरा कॉम्पलेक्स में दस वर्षीय बच्चे पर किया हमला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे है। रविवार को चंद्राचार्य चौक क्षेत्र स्थित हीरा कॉम्पलेक्स में भाई के साथ खरीदारी करने आए 10 वर्षीय बालक पर आवारा कुत्तों ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। संजय नगर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal