कनखल पुलिस ने दबोचे पिल्ला गैंग के तीन मास्टरमाइंड

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कनखल कोतवाली पुलिस ने पिल्ला गैंग के 3 मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। कनखल निवासी प्रणव शर्मा ने 4 मई को आरोपियों के खिलाफ जगजीतपुर स्थित रॉयल हट में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद तलाश में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार को कुशलपाल पुत्र अनिल कुमार सैनी निवासी बजरीवाला बैरागी कैंप कनखल, आकाश कुमार पुत्र बिरेन्द्र कुमार निवासी तुकमापुर नगीना जिला बिजनौर उ.प्र. व हिमांशु उर्फ जौनी पुत्र पतराम सैनी निवासी राजा का राजपूत नूरपुर जिला बिजनौर उ.प्र. को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी गैंग को नशा, पैसा व हथियारों का सपोर्ट कर वारदातों को अंजाम दिलवाते थे।
पिल्ला गैंग पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। भूपतवाला से लेकर ज्वालापुर, कनखल, पथरी, लक्सर तक फैले गैंग के जाल को पुलिस ध्वस्त करने में जुटी गयी है। अब तक गैंग के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों द्वारा बताए गए गैंग के अन्य सदस्यों को भी चिन्हित किया जा रहा है। गिरफ्तारी के साथ पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्यवाही करने की तैयारी भी कर रही है। पुलिस टीम में एसएचओ देवेन्द्र सिंह रावत, एसएसआई अनुज सिंह रावत, एसआई सुधांशु कौशिक, एसआई धनराम शर्मा, अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन, हेडकांस्टेबल जितेन्द्र शाह, कांस्टेबल सतेन्द्र रावत, उमेद सिंह, रघुवीर रावत शामिल रहे।

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

तितावी क्षेत्र के सैदपुर खुर्द में किसान की ट्यूबवेल पर चोरी, हजारों का सामान लेकर फरार हुए चोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर खुर्द में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान की ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रोशन पुत्र मांगा की ट्यूबवेल से चोर रात के अंधेरे में मोटर से जुड़े उपकरण व अन्य कीमती सामान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal