हरिद्वार में स्वाद ए महोत्सव का आयोजन 9 मई से

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहर में पहली बार फूड, आर्ट और शॉपिंग का अनोखा संगम स्वाद ए महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इवेंट हेल्पर द्वारा 9 एवं 10 मई को भेल सेक्टर-4 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किए जा रहे संगम ए स्वाद महोत्सव में लोग खरीददारी करने के साथ लजिज स्ट्रीट फूड, विभिन्न क्षेत्रीय और उत्तराखंड के पांरपरिक व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकेंगे। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए क्रिएटिव डायरेक्टर आकाश ऋतुराज भारतीय ने बताया कि फेस्टिवल में लजिज व्यंजनों के स्टॉल के साथ फैशन, हैंडीक्राफ्ट और लाइफस्टाइल उत्पादों का शॉपिंग बाजार आकर्षण का केंद्र रहेगा। आकाश ऋतुराज ने बताया कि महोत्सव में लाइव म्यूजिक, डांस एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, आर्ट एग्जिबिशन और रचनात्मक प्रदर्शनियां भी होंगी। परिवार एवं बच्चों के लिए विशेष एंटरटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। प्रतिभावान कलाकारों को अपनी कला दिखाने का मंच भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि संगम ए स्वाद के आयोजन का उद्देश्य हरिद्वार में ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना है जहां आकर लोग एक साथ भोजन, कला, शॉपिंग और मनोरंजन का आनंद ले सकें। स्थानीय व्यवसायों को भी अपने उत्पाद दिखाने का अवसर मिलेगा। इससे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और यह आयोजन अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगा। प्रैसवार्ता के दौरान अर्चना पांडे, ध्रुव शर्मा, क्षितिज आदि भी मौजूद रहे।

नवीन मंडी स्थल में हुए अग्निकांड पर व्यापारी नेता संजय मित्तल ने रोष प्रकट किया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी स्थल मे शॉर्ट सर्किट से हुए अग्निकांड को लेकर दी गुड़ खाण्डसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसो. के अध्यक्ष संजय मित्तल ने भारी रोष प्रकट किया और विद्युत विभाग से मांग की कि शॉर्ट सर्किट से हुए अग्निकांड की वजह से व्यापारी का करोड़ों रुपए का सामान जल कर खाक हो गया

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया पुतला दहन, महिला अपराधों पर जताया रोष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा देवपुरा चौक पर चंपावत में नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में देरी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष

श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर में हुआ, स्वामी सत्यदेव संस्कृत वेद विद्यालय का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर, सिंहद्वार ज्वालापुर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने अपने गुरु महामंडलेश्वर स्वामी सत्यदेव महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी स्मृति में उनके नाम पर स्वामी सत्यदेव संस्कृत वेद विद्यालय का शुभारंभ कराया। इस विद्यालय में कक्षा

निजी विद्यालयों में बच्चों के शोषण का आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निजी विद्यालयों में बच्चों के साथ शोषण का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में जगजीतपुर पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कैश खुराना और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि पिछले महीने एक निजी विद्यालय में छोटी बच्ची के साथ शिक्षक

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने मेलाधिकारी से की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मेलाधिकारी से भेंटकर समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। अशोक शर्मा ने बताया कि मेलाधिकारी से कनखल में जाम की समस्या के समाधान के लिए हनुमान गढ़ी पुलिया का विस्तार, दक्षदीप से कनखल शमशान घाट आवागमन को सुलभ बनाने के लिए

यूथ कांग्रेस ने की चंपावत सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को फांसी देने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंपावत में हुई नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर रोष जताते हुए चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी ने कहा कि राज्य में महिलाएं और बालिकाएं सुरक्षित नहीं है। चंपावत में नाबालिक के साथ बर्बरता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई