“विश्व एथलेटिक्स दिवस 2026” बालिका दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व एथलेटिक्स दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी व प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी के मार्गदर्शन में डॉ राजीव कुमार द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगर क्षेत्र मुज़फ्फर्नगर में बालिका दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं सृष्टि, निशा तथा सृष्टि को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वार्डन सुश्री बबिता व स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विश्व एथलेटिक्स दिवस केवल एक उत्सव ही नहीं है, बल्कि यह एक व्यापक सामाजिक और शैक्षिक अभियान का रूप भी है, जिसका उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य, समानता और सक्रिय जीवन शैली के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। बच्चों एवं युवाओं को प्रेरित करना इस दिवस का प्रमुख लक्ष्य बच्चों और युवाओं को खेलों, विशेषकर एथलेटिक्स, के प्रति आकर्षित करना है। यह उन्हें शारीरिक रूप से सक्रिय रहने, स्वस्थ आदतें अपनाने और अपने भीतर निहित प्रतिभा को पहचानने के लिए प्रेरित करता है।
खेलों के माध्यम से युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिलती है, जो उनके समग्र विकास में सहायक होती है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता: विश्व एथलेटिक्स दिवस लोगों को शारीरिक गतिविधियों के महत्व के प्रति जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम है।
यह संदेश देता है कि नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली न केवल शरीर को स्वस्थ रखती है, बल्कि मानसिक संतुलन और जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाती है। सामाजिक समानता और समावेशिता का संदेश: खेल का मैदान समानता का सजीव उदाहरण प्रस्तुत करता है, जहां सभी खिलाड़ी एक ही स्तर पर खड़े होते हैं। यहां जाति, धर्म, भाषा या आर्थिक स्थिति का कोई भेदभाव नहीं होता। एथलेटिक्स इस मूल भावना को सुदृढ़ करता है कि प्रतिभा और परिश्रम ही वास्तविक पहचान हैं, जिससे समाज में समावेशिता, एकता और आपसी सम्मान की भावना विकसित होती है।

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

तितावी क्षेत्र के सैदपुर खुर्द में किसान की ट्यूबवेल पर चोरी, हजारों का सामान लेकर फरार हुए चोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर खुर्द में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान की ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रोशन पुत्र मांगा की ट्यूबवेल से चोर रात के अंधेरे में मोटर से जुड़े उपकरण व अन्य कीमती सामान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal