पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों ने एक ऐतिहासिक परिवर्तन का संकेत दिया: कपिल देव

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों ने एक ऐतिहासिक परिवर्तन का संकेत दिया है। भाजपा की यह विजय केवल एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि यह जनता की उस आकांक्षा की जीत है जो लंबे समय से विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राह देख रही थी।
उक्त उद्गार मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा विधायक एवं योगी सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने जिस तेज़ी से प्रगति की है, उसी विश्वास को बंगाल की जनता ने राज्य स्तर पर भी स्थापित किया है। यह जनादेश स्पष्ट करता है कि लोग अब तुष्टिकरण और राजनीतिक हिंसा से ऊपर उठकर विकास और स्थिरता को प्राथमिकता देना चाहते हैं।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत के पीछे भाजपा का “सोनार बांग्ला” का विज़न रहा, जिसमें राज्य को आर्थिक रूप से सशक्त, उद्योगों के लिए आकर्षक और युवाओं के लिए अवसरों से भरपूर बनाने का संकल्प शामिल है। केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब बिना किसी बाधा के बंगाल के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा—यही इस जनादेश की सबसे बड़ी अपेक्षा है।
उन्होंने कहा कि देश के ऊर्जावान गृहमंत्री अमित शाह के संगठनात्मक कौशल और पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत ने इस जीत को संभव बनाया है। बूथ स्तर तक मजबूत संगठन, कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता के बीच लगातार संवाद ने भाजपा को यह जनसमर्थन दिलाया। उन्होंने कहा कहा कि यह जीत उन सभी लोगों की भी जीत है, जिन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए कठिन परिस्थितियों में भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब बंगाल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना, निवेश को बढ़ावा देना और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता होगी। भाजपा की यह विजय एक नए युग की शुरुआत है—एक ऐसा युग जिसमें बंगाल विकास, शांति और समृद्धि की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा। “सोनार बांग्ला” का सपना अब केवल एक नारा नहीं, बल्कि वास्तविकता बनने की ओर अग्रसर है।

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा

चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम

योग दिवस पर नौसेना को मिलेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत, पीएम करेंगे तीन पोतों का लोकार्पण

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना के तीन अत्याधुनिक स्वदेशी पोतों—आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय—को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल करेंगे। इन तीनों पोतों को नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है,

सोमवती अमावस्या पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए प्रशासन ने पंतद्वीप मैदान में चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवती अमावस्या स्नान पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गंदगी को साफ करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पंतद्वीप मैदान एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान रविवार 21 जून को भी जारी रहेगा। स्वच्छता अभियान की संयोजक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग)” रही, जिसके अनुरूप योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का

बच्चा चोरी के मामलों के खुलासे पर एसएसपी ने थपथपाई मातहतों की पीठ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राईम मीटिंग में एसएसपी ने मई माह में जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं एवं उनके खुलासे की समीक्षा की। क्राईम मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बच्चा चोरी के तीन बड़े मामलों के खुलासे पर मातहतों की पीठ थपथपाई और सोमवती अमावस्या स्नान सकुशल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया योग अभ्यास शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन एवं इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान व आयुष विभाग के निर्देशन में अवधूत मंडल आश्रम में योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। । योग शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज, इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डा.नरेश चौधरी एवं निरामया योगम्

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal