मुजफ्फरनगर के पर्यटन विकास हेतु 07 परियोजनाओं के लिए 788 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

Share :

लखनऊ (रिपोर्टर)। पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में सहारनपुर मण्डल के अधीन आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर की विधान सभाओं पर्यटन विकास के लिए 788 लाख रूपये की 07 परियोजनायें स्वीकृत की गयी है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्राचीन धरोहरों का कायाकल्प तथा अवस्थापना सुविधायें सृजित करना है। इन परियोजनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी यूपीएवीपी को सौपी गयी है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया है कि सभी कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारे।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मेरठ के मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 51 लाख रूपये, खतौली विधान सभा क्षेत्र में स्थित ग्राम नवला में देवस्थान के पर्यटन विकास के लिए 58 लाख रूपये, मीरापुर के जानसठ में स्थित शिव मंदिर के पास भगवान महर्षि कश्यप जी की स्मारक की स्थापना केे लिए 58 लाख रूपये, मीरापुर में स्थित शुकतीर्थ परिसर के कार्यालय निर्माण हेतु 390 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि मीरापुर में शुकतीर्थ मेें प्राचीन शुकदेव मंदिर एवं वटवृक्ष का पर्यटन विकास के लिए 35 लाख रूपये मीरापुर में शुककतीर्थ में रवीदास मंदिर में पर्यटन विकास के लिए 50 लाख रूपये तथा बुढ़ाना विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत मुजफ्फरनगर के कस्बे में स्थित प्राचीन सिध पीठ श्री बाबा काली सिंह मंदिर में बहुउद्देशीय सुविधाओं के विकास के लिए 106 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं प्रधानमंत्री की प्रेरणा से मेरठ मण्डल के अधीन आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न विधान सभाओं में स्थित प्राचीन धरोहरों का कायाकल्प एवं संरक्षण किया जा रहा है। जनपद के विभिन्न प्राचीन स्थलों को संरक्षित करने एवं बुनियादी सुविधायें विकसित करने के लिए पर्यटन विकास की परियोजनाओं को संचालित किया जा रहा है। प्राचीन धरोहरों को संरक्षित कर भावी पीढ़ी को सौपना राज्य सरकार का संकल्प है। इसको दृष्टिगत रखते हुए प्राचीन स्थलों का संरक्षण एवं अवस्थापना सुविधाओं के सृजन पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal