कांग्रेस पदाधिकारियों ने की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस पदाधिकारियो ंने चंपावत में नाबालिगा के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद मेहरा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। महिला उत्पीड़न की अधिकांश घटनाओं में भाजपा पृष्ठभूमि के लोगों पर आरोप लग रहे हैं। आनंद मेहरा ने आरोप लगाया कि चंपावत में भाजपा मंडल अध्यक्ष व उसके तीन साथियों द्वारा 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी को मृत समझकर फरार हो गए थे। घटना सामने आने के बाद विपक्ष के दबाव पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने मांग की कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सैनी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गयी है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। हरिद्वार में एक स्कूल के तीरंदाजी कोच द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। उन्होंने कहा कि चंपावत की घटना पूरे समाज को शर्मसार करने वाली है। घटना में भाजपा पदाधिकारी के शामिल होने से साफ है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। भाजपा का महिलाओं को सम्मान देने का दावा खोखला सिद्ध हो रहा है। प्रैसवार्ता में विकास चंद्रा, सार्थक ठाकुर, सागर बेनीवाल भी मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर के पर्यटन विकास हेतु 07 परियोजनाओं के लिए 788 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ (रिपोर्टर)। पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में सहारनपुर मण्डल के अधीन आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर की विधान सभाओं पर्यटन विकास के लिए 788 लाख रूपये की 07 परियोजनायें स्वीकृत की गयी है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्राचीन धरोहरों का कायाकल्प तथा अवस्थापना सुविधायें सृजित करना है। इन

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद हरिद्वार में घटा कारोबार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद भी हरिद्वार में यात्रीयों की संख्या में भारी गिरावट के चलते व्यापारी चिंतित हैं। व्यापारी इसका कारण देहरादून दिल्ली एक्सप्रेसवे को मान रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि खाड़ी युद्ध के कारण रसोई गैस की किल्लत के चलते कारोबार पहले से ही प्रभावित है। अब देहरादून

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रस्तावित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा स्थगित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रस्तावित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गयी है। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 9 और 10 मई को आयोजित की जाने वाली भौतिक शास्त्र और नागरिक शास्त्र विषयों की लिखित परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक 9 और 10 मई

बजरंग दल वाहिनी ने लगाया सनातन संस्कृति पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बजरंग वाहिनी दल ने एक संगठन से जुड़े व्यक्ति पर सनातन संस्कृति पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए माफी मांगने की मांग की है। प्रैस क्लब पत्रकारों से वार्ता करते हुए बजरंग वाहिनी दल के प्रदेश अध्यक्ष आशु मलिक ने कहा कि हाल ही में एक संगठन से जुड़े व्यक्ति द्वारा

पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र चौधरी का किया स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री विपिन चौधरी एवं राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष राकेश चौधरी ने पथरी थानाध्यक्ष नियुक्त किए गए रविंद्र चौधरी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विपिन चौधरी एवं राकेश चौधरी ने कहा कि रविंद्र चौधरी व्यवहार कुशल एवं

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, प्रशासन ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगमता से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal