शारदेन स्कूल में ’78 वें स्वतंत्रता दिवस’ का भव्य आयोजन’

Share :

मुजफ्फरनगर। शारदेन विद्यालय मुजफ्फरनगर के प्रांगण में भारत की आजादी का 78 वां अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसकी थीम रही विकसित भारत। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम संजय सिंह उपस्थित रहे। प्रारंभ में विद्यालय की प्रधानाचार्या धारा रतन एवं प्रबंधक विश्व रतन  एवं मुख्य अतिथि संजय सिंह का स्वागत तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया। उसके बाद मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रगान के साथ सम्मान दिया गया।

इसके पश्चात आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा अनेक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिन्होंने ऐसा समा बांधा कि समस्त उपस्थित जन मंत्रमुग्ध हो गए। इन कार्यक्रमों की श्रंखला में अंग्रेजी एवं हिंदी भाषण, प्रेरणादायक इंग्लिश गीत, मान्या कक्षा 10 के द्वारा देशभक्ति गीत लहरा दो लहरा दो आकर्षक प्रस्तुति, देश रंगीला एवं चक दे इंडिया देशभक्ति गीत पर छात्रों के द्वारा मनमोहक नृत्य व देशभक्ति कविता आदि सम्मिलित रहे। इन कार्यक्रमों में स्कूल बैंड के छात्रों द्वारा भव्य प्रस्तुति दी गई , कक्षा दस की छात्रा वैभवी तथा तनिष्का साहू द्वारा हिंदी भाषण प्रस्तुत किया गया। इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक “संदेशे आते हैं” कार्यक्रम ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। कक्षा नौ के विद्यार्थियों द्वारा गाया गया इंग्लिश सॉन्ग ‘ वी आर वन ‘, कक्षा आठ, नौ के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई। कक्षा चार, पांच व के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया देशभक्ति पूर्ण गीत “देश रंगीला मेरा” और “ए वतन ए वतन मेरे वतन” पर कक्षा 5 और 6 के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। सभी विद्यार्थियों ने इन कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह हम सभी के लिए बहुत गौरव का क्षण था कि देश अपना 78 वां अमृत महोत्सव दिवस मना रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राएं हाथ में तिरंगा लेकर बहुत ही उत्साहित नजर आ रहे थे। पूरा विद्यालय तीन रंगों में समाया हुआ था तथा सभी छात्र एवं छात्राओं में अपार जोश देखने को मिल रहा था।
रंगारंग कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि के कर- कमलों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया।
वृक्षारोपण के पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा छात्रों को समझाया गया कि स्वतंत्रता दिवस का दिन सभी ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञतापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी है। इन सभी के असंख्य बलिदानों से भारत ने विश्व समुदाय में अपना स्वाभिमान और जगह फिर से हासिल किया। आज हम सब जो स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, यह सब उन्हीं की कुर्बानियों की वजह से है। इन स्वतंत्रता सेनानियों के आंदोलनों से अंग्रेजी हुकूमत की बुनियाद हिलने लगी थी। आखिरकार, अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा।

प्रबंधक विश्व रत्न ने सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी| उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के विषय में समझाते हुए बताया कि यह स्वतंत्रता एक लंबे संघर्ष का परिणाम थी। इस संघर्ष में कई बहुमूल्य जाने गई। कई योद्धाओं ने आजादी दिलाने के लिए अपना बलिदान तक दे दिया। इसी बलिदान को याद करने के लिए तथा उन्हें सम्मान पूर्ण श्रद्धांजलि देने के लिए प्रत्येक वर्ष यह दिवस देशभर में मनाया जाता है। इस दिन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाता है। तत्पश्चात उन्होंने कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों की भूरी- भूरी प्रशंसा की।
अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या धारा रतन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के जोश एवं उत्साह की प्रशंसा की। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राखी डबराल, मनोज शील, एवं समस्त अध्यापकों ने अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal