हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) अमित कुमार चंद, हरिद्वार ने मंगलवार को जीपीएस टिक्कमपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की प्रभारी शिक्षिका भावना कुकरेती शिक्षण कार्य में व्यस्त पाई गईं। सहायक अध्यापिका जनगणना कार्य के लिए अपने HLB में गई हुई मिलीं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की पंजिकाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अत्यंत सहज रूप से संवाद स्थापित कर उनके अधिगम स्तर का आकलन किया तथा उनकी सराहना की। प्रभारी शिक्षिका द्वारा रखी गई सभी समस्याओं को उन्होंने ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि उनका शीघ्र समाधान किया जाएगा। विद्यालय भवन के निर्माण के संबंध में भी उन्होंने तत्काल फोन पर आवश्यक निर्देश जारी किए। मिड-डे मील की गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने प्रभारी शिक्षिका का उत्साहवर्धन किया तथा मार्गदर्शन भी प्रदान किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी विद्यालय में चल रहे शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक कार्यों से संतुष्ट दिखाई दिए। उल्लेखनीय है कि संबंधित अधिकारी द्वारा पिछले तीन माह में 150 से अधिक विद्यालयों का अनुश्रवण/निरीक्षण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

जानसठ रोड पर करीब 86 बीघा अवैध प्लाटिंग पर गरजा एमडीए का महाबली
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपदभर में बीते कुछ दिनों से कुकुरमुत्तों की तरह पनप रहे अवैध कॉलोनियों के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच मंगलवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के विकास क्षेत्र मुजफ्फरनगर के जोन-1 में बड़ा अभियान चलाया गया। मंडलायुक्त सहारनपुर की प्रेरणा एवं उपाध्यक्ष प्रणता एश्वर्या के आदेशों के





