हजाराग्रांट आंगनवाड़ी केंद्र में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रजत शहरी एवं ग्रामोथान संस्थान द्वारा बहादराबाद ब्लॉक के हजाराग्रांट स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं माताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं माताओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही हाथ धोने की सही विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन कर बताया गया कि नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने से कई संक्रामक बीमारियों से बचाव संभव है। इस अवसर पर सभी बच्चों को स्वच्छता किट वितरित की गई, जिसमें टूथपेस्ट, टूथब्रश, साबुन, नेल कटर, तेल आदि दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल थी, ताकि बच्चे स्वच्छता की आदतों को अपने जीवन में नियमित रूप से अपना सकें।
कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वच्छता के महत्व एवं उसके व्यवहारिक उपयोग पर प्रस्तुति दी गई। इस दौरान डॉ. बेबी यादव ने बच्चों एवं माताओं को स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती ममतेश की गरिमामयी उपस्थिति रही। ग्राम सभा के अंतर्गत आने वाली तीनों आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्त्री—रीता चौधरी, संगीता देवी एवं संगीता—द्वारा कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग प्रदान किया गया। ग्राम प्रधान श्रीमती ममतेश ने रजत शहरी एवं ग्रामोथान संस्थान तथा Panasonic life solution India private limited का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों के नियमित आयोजन का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से माताओं एवं बच्चों को स्वस्थ रहने के तरीकों की जानकारी मिलती है, जिससे समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और सभी लोग स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal