हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार शहर में सीवरेज कार्य हेतु खोदी सड़कों से क्षेत्रीय जनता, व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए, जिसके तहत कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।

परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 03 मई को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 में अमृत गंगा अपार्टमेंट सीसी रोड 08 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 08 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। तथा पैकेज 02 के अंतर्गत गुप्ता कॉलोनी सीसी रोड 26 मीटर, गणपतिधाम फेस 3 नगर पावर ब्लॉक 22 मीटर कुल 48 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






