होमगार्ड भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन 12810 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 3030 रहे अनुपस्थित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सीसीटीवी कैमरे और पुलिस की कड़ी निगरानी में रविवार को दूसरे दिन शहर के 17 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में हो रही होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा के दूसरे दिन कुल पंजीकृत 15840 परीक्षार्थियों में से 12810 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे जबकि किन्हीं कारणवश 3030 परीक्षार्थी इस बीच परीक्षा देने से वंचित रहे। लिखित परीक्षा को निर्विघ्न शांतिपूर्ण संपन्न कराने की खातिर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने दूसरे दिन भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मुजफ्फरनगर में होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा के लिए कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे दिन रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों व शिक्षकों को परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, निष्पक्षता व शुचिता पूर्ण संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। रविवार 26 अप्रैल को दूसरे दिन दिन 17 परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में 7920 अभ्यर्थियों में से 6379 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए उपस्थित रहे तथा 1541 अनुपस्थित रहे । द्वितीय पाली में 7920 अभ्यर्थियों में से 6431 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 1489 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह दूसरे दिन दोनों पारियों में कुल 15840 अभ्यर्थियों में से 12810 सभी 17 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए पहुंचे, जबकि 3030 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सोमवार को भी दो पारियों में संपन्न होगी।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्काउट-गाइड द्वारा समाज सेवा कार्य संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रादेशिक मुख्यालय तथा प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के आदेशानुसार एवं जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में समाज सेवा गतिविधियों के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सहयोग से स्काउट-गाइड द्वारा व्यापक समाज सेवा कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर स्काउट

मंत्री कपिल देव ने शुकतीर्थ आश्रम में संत श्री गुरु रविदास समरसता दीपयज्ञ कार्यक्रम में किया सहभाग

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार आयोजित “संत श्री गुरु रविदास समरसता दीपयज्ञ” कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने पावन शुकतीर्थ आश्रम में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्रामवासियों के

भारतीय कृषि को दीर्घकालिक, व्यावहारिक एवं किसान-हितैषी सुधारों की आवश्यकता : अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजकर कहा है कि भारतीय कृषि को केवल आंदोलनों और अल्पकालिक निर्णयों के बजाय दीर्घकालिक, व्यावहारिक एवं किसान-हितैषी सुधारों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) द्वारा बिजली निजीकरण विधेयक 2025, बीज विधेयक 2025,

सोनार समाज का शीघ्र होगा पारिवारिक सम्मेलन, सम्मेलन मे तय होंगी 2027 चुनाव क़ी रणनीति

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ श्री मेढ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान में मुज़फ्फरनगर पंचमुखी सर्राफा बाजार मे सोनार समाज क़ी एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के बिखरे सुनार समाज को जागरूक कर एकजुट किए जाने को लेकर चर्चा की गई, साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त सोनार समाज को संगठित किये

बीएचईएल ने हासिल किया आठ गैस टबाईन जेनरेटर पैकेज की आपर्ति, निर्माण और पर्यवेक्षण का आर्डर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीएचईएल ने नाइजीरिया के डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स फ्री जोन एंटरप्राइज से आठ (8) गैस टर्बाइन जेनरेटर पैकेजों की आपूर्ति और उनके निर्माण एवं चालू करने (कमीशनिंग) के पर्यवेक्षण का एक महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल किया है। कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के बीच यह ऑर्डर, डांगोटे समूह के हिस्से – डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड

हरिद्वार जिला पॉश समिति की अध्यक्ष व सदस्यों ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्य स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और उनके आत्मसम्मान की रक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा बनाए गए पॉश एक्ट की हरिद्वार जिला स्तरीय समिति की अध्यक्ष डा.मनु शिवपुरी, सदस्य शशी शर्मा व एडवोकेट रश्मि उपाध्याय ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और आरती कर निष्पक्ष कर्तव्य निर्वहन का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal