रिजर्व पुलिस लाइन में गूंजा अनुशासन का दम, दीक्षांत परेड बना ऐतिहासिक आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आरटीसी परिसर में रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड का आयोजन अत्यंत भव्य, अनुशासित और गौरवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कठोर प्रशिक्षण की कसौटी पर खरे उतरे जवानों ने अपने दमदार कदमताल, बेहतरीन तालमेल और अनुशासन की मिसाल पेश कर समारोह में मौजूद सभी अतिथियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद राजकरन नय्यर (आईपीएस) रहे, जिनके आगमन पर परेड टोलियों ने शानदार सलामी देकर उनका स्वागत किया। प्रातः 08 बजे परेड का शुभारंभ प्रथम कमांडर सोनू चेतिवाल, द्वितीय कमांडर अंकित कुमार एवं तृतीय कमांडर जयवीर सिंह के नेतृत्व में हुआ। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के आगमन पर उनका विधिवत अभिवादन किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, जहां उन्होंने जवानों की सटीक चाल, अनुशासन और अद्वितीय समन्वय की जमकर सराहना की। परेड के दौरान टोलियों द्वारा प्रस्तुत मान प्रणाम ने पूरे समारोह को गौरवमयी बना दिया। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेरणादायी संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक तकनीकों से सशक्त, संवेदनशील और जिम्मेदार बनकर कार्य करने का आह्वान किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि राजकरन नय्यर ने कहा कि पुलिस की वर्दी केवल नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र की सेवा का सर्वोच्च दायित्व है। उन्होंने नवनियुक्त आरक्षियों को ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। प्रशिक्षण अवधि में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने अन्य जवानों में उत्कृष्टता हासिल करने का जोश भर दिया। समारोह के अंतिम चरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी आरक्षियों को देश की एकता, अखंडता, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद टोलियों ने गर्व और अनुशासन के साथ प्रस्थान किया, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी, रिक्रूट आरक्षियों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्काउट-गाइड द्वारा समाज सेवा कार्य संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रादेशिक मुख्यालय तथा प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के आदेशानुसार एवं जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में समाज सेवा गतिविधियों के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सहयोग से स्काउट-गाइड द्वारा व्यापक समाज सेवा कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर स्काउट

मंत्री कपिल देव ने शुकतीर्थ आश्रम में संत श्री गुरु रविदास समरसता दीपयज्ञ कार्यक्रम में किया सहभाग

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार आयोजित “संत श्री गुरु रविदास समरसता दीपयज्ञ” कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने पावन शुकतीर्थ आश्रम में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्रामवासियों के

भारतीय कृषि को दीर्घकालिक, व्यावहारिक एवं किसान-हितैषी सुधारों की आवश्यकता : अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजकर कहा है कि भारतीय कृषि को केवल आंदोलनों और अल्पकालिक निर्णयों के बजाय दीर्घकालिक, व्यावहारिक एवं किसान-हितैषी सुधारों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) द्वारा बिजली निजीकरण विधेयक 2025, बीज विधेयक 2025,

सोनार समाज का शीघ्र होगा पारिवारिक सम्मेलन, सम्मेलन मे तय होंगी 2027 चुनाव क़ी रणनीति

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ श्री मेढ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान में मुज़फ्फरनगर पंचमुखी सर्राफा बाजार मे सोनार समाज क़ी एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के बिखरे सुनार समाज को जागरूक कर एकजुट किए जाने को लेकर चर्चा की गई, साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त सोनार समाज को संगठित किये

बीएचईएल ने हासिल किया आठ गैस टबाईन जेनरेटर पैकेज की आपर्ति, निर्माण और पर्यवेक्षण का आर्डर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीएचईएल ने नाइजीरिया के डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स फ्री जोन एंटरप्राइज से आठ (8) गैस टर्बाइन जेनरेटर पैकेजों की आपूर्ति और उनके निर्माण एवं चालू करने (कमीशनिंग) के पर्यवेक्षण का एक महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल किया है। कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के बीच यह ऑर्डर, डांगोटे समूह के हिस्से – डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड

हरिद्वार जिला पॉश समिति की अध्यक्ष व सदस्यों ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्य स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और उनके आत्मसम्मान की रक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा बनाए गए पॉश एक्ट की हरिद्वार जिला स्तरीय समिति की अध्यक्ष डा.मनु शिवपुरी, सदस्य शशी शर्मा व एडवोकेट रश्मि उपाध्याय ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और आरती कर निष्पक्ष कर्तव्य निर्वहन का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal