देश में पीएचडी की संरचना में बदलाव आवश्यक; शोध को उत्पाद, कृषि और समुदाय से जोड़ा जाए: धर्मेंद्र मलिक

Share :

हरिद्वार/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार “समृद्ध और महान भारत 2047” के तृतीय एवं अंतिम दिवस पर “शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली का सामुदायिक उपयोगिता से पर्याप्त संबंध स्थापित नहीं हो पाया है। शिक्षा को मुख्यतः रोजगारोन्मुख दृष्टिकोण से देखा जाने लगा है, जिसके परिणामस्वरूप पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) जैसे उच्च शोध कार्यक्रमों का सामाजिक प्रभाव सीमित रह गया है।

उन्होंने इस प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अनेक शोधार्थी अपनी पीएचडी पूर्ण करने के पश्चात नौकरी में प्रविष्ट हो जाते हैं, किंतु उनके शोध प्रबंध (थीसिस) का व्यावहारिक उपयोग न के बराबर होता है। इस प्रकार का अकादमिक शोध, जो समाज, कृषि या उद्योग के लिए ठोस परिणाम उत्पन्न न करे, उसकी प्रासंगिकता पर पुनर्विचार आवश्यक है।
धर्मेंद्र मलिक ने सुझाव दिया कि पीएचडी की संरचना एवं मानदंडों में सुधार करते हुए शोध को प्रत्यक्ष रूप से उत्पाद विकास, कृषि प्रणालियों तथा स्थानीय समुदायों की आवश्यकताओं से जोड़ा जाना चाहिए, ताकि शोध के परिणाम समाज, उद्योग एवं किसानों के लिए उपयोगी सिद्ध हों।
उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का समावेश अनिवार्य है। नैतिकता न केवल व्यक्तिगत विकास का आधार है, बल्कि संस्थागत सुदृढ़ता एवं सतत प्रगति के लिए भी आवश्यक तत्व है। “वसुधैव कुटुंबकम” की अवधारणा—अर्थात समस्त पृथ्वी एक परिवार है—तभी साकार हो सकती है जब विकास के अवसर और लाभ सभी के लिए समान रूप से उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा, उद्यम और सामाजिक संरचनाओं में नैतिक मूल्यों का समुचित समावेश नहीं होगा, तब तक भारत का “विश्व गुरु” बनने का लक्ष्य अधूरा रहेगा। “समृद्ध और महान भारत 2047” का स्वप्न भी तभी साकार हो सकता है जब कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाया जाए। इसके लिए प्रौद्योगिकी, सामाजिक ज्ञान, पर्यावरणीय सिद्धांतों और शोध का समन्वित उपयोग आवश्यक है।
इस अवसर पतंजलि योग पीठ के आचार्य बालकृष्ण, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति एस एन सचदेवा, कुलपति उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून डॉ तृप्ता ठाकुर सहित कई विशेषज्ञों द्वारा विषय पर संबोधित किया गया।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्काउट-गाइड द्वारा समाज सेवा कार्य संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रादेशिक मुख्यालय तथा प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के आदेशानुसार एवं जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में समाज सेवा गतिविधियों के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सहयोग से स्काउट-गाइड द्वारा व्यापक समाज सेवा कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर स्काउट

मंत्री कपिल देव ने शुकतीर्थ आश्रम में संत श्री गुरु रविदास समरसता दीपयज्ञ कार्यक्रम में किया सहभाग

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार आयोजित “संत श्री गुरु रविदास समरसता दीपयज्ञ” कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने पावन शुकतीर्थ आश्रम में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्रामवासियों के

भारतीय कृषि को दीर्घकालिक, व्यावहारिक एवं किसान-हितैषी सुधारों की आवश्यकता : अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजकर कहा है कि भारतीय कृषि को केवल आंदोलनों और अल्पकालिक निर्णयों के बजाय दीर्घकालिक, व्यावहारिक एवं किसान-हितैषी सुधारों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) द्वारा बिजली निजीकरण विधेयक 2025, बीज विधेयक 2025,

सोनार समाज का शीघ्र होगा पारिवारिक सम्मेलन, सम्मेलन मे तय होंगी 2027 चुनाव क़ी रणनीति

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ श्री मेढ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान में मुज़फ्फरनगर पंचमुखी सर्राफा बाजार मे सोनार समाज क़ी एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के बिखरे सुनार समाज को जागरूक कर एकजुट किए जाने को लेकर चर्चा की गई, साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त सोनार समाज को संगठित किये

बीएचईएल ने हासिल किया आठ गैस टबाईन जेनरेटर पैकेज की आपर्ति, निर्माण और पर्यवेक्षण का आर्डर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीएचईएल ने नाइजीरिया के डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स फ्री जोन एंटरप्राइज से आठ (8) गैस टर्बाइन जेनरेटर पैकेजों की आपूर्ति और उनके निर्माण एवं चालू करने (कमीशनिंग) के पर्यवेक्षण का एक महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल किया है। कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के बीच यह ऑर्डर, डांगोटे समूह के हिस्से – डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड

हरिद्वार जिला पॉश समिति की अध्यक्ष व सदस्यों ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्य स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और उनके आत्मसम्मान की रक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा बनाए गए पॉश एक्ट की हरिद्वार जिला स्तरीय समिति की अध्यक्ष डा.मनु शिवपुरी, सदस्य शशी शर्मा व एडवोकेट रश्मि उपाध्याय ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और आरती कर निष्पक्ष कर्तव्य निर्वहन का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal