मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना की सतर्कता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा ने एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था में विश्वास को मजबूत किया है। वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान मूल्यांकन कार्य में उनकी सजग भूमिका के कारण सामूहिक नकल से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं का समय रहते खुलासा हुआ, जिससे पूरे तंत्र में एक सकारात्मक संदेश गया।
इस उल्लेखनीय कार्य पर माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के सचिव भगवती सिंह ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि “श्री सक्सेना द्वारा दिखाई गई सजगता और तत्परता न केवल उनकी व्यक्तिगत निष्ठा का प्रमाण है, बल्कि यह शिक्षा व्यवस्था की पवित्रता और विश्वसनीयता को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में एक मील का पत्थर है। समय रहते अनियमितताओं को उजागर करना उनकी जिम्मेदारी के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अगर आप सजग और ईमानदार हैं, तो कोई भी अनियमितता ज्यादा समय तक छिप नहीं सकती।”
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे उदाहरण पूरे प्रदेश के शिक्षकों और प्रशासकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो यह संदेश देते हैं कि यदि नीयत साफ हो और कर्तव्य के प्रति समर्पण हो, तो किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सकता है। श्री सक्सेना की इस पहल से न केवल अन्य विषयों की उत्तर-पुस्तिकाओं की भी गंभीरता से जांच सुनिश्चित हो सकी, बल्कि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता को भी मजबूती मिली। यह घटना शिक्षा जगत के लिए एक प्रेरक कहानी बन गई है, जो बताती है कि सच्चाई और साहस के साथ लिया गया एक कदम पूरे सिस्टम को बेहतर बना सकता है। अंत में, सचिव ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ और निष्ठावान शिक्षकों की बदौलत ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य साकार हो सकता है।

हरिद्वार आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर रही पांच महिलाओं को पुलिस ने लिया हिरासत में
हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिवमूर्ति चौक ओर रेलवे स्टेशन गेट के आसपास आने जाने वाले व्यक्तियों को गंदे इशारे कर अपनी ओर आकर्षित करने वाली पांच महिलाओं को नगर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में ली गयी महिलाओं पर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गयी है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा






