महिला सभासद हुई सक्रिय, ईओ से मांगे वार्डों में सफाई कर्मचारी

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की महिला सभासदों ने बोर्ड बैठक के बाद शुक्रवार को पालिका ईओ से मिलकर अपने वार्डों की सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाने के साथ ही जनसंख्या के आधार पर सफाई कर्मचारियों को लगाने की मांग की। उन्होंने वार्ड में आउटसोर्स पर काम कर रही महिला-पुरुष सफाई कर्मियों को कई माह से वेतन नहीं देने का मामला उठाते हुए ठेकेदार पर भी नियमों के अनुरूप कर्मियों को वेतन प्रदान नहीं देने के आरोप लगाए। ईओ ने महिला सभासदों को आश्वस्त किया कि इस मामले में चेयरपर्सन के साथ मिलकर सभी वार्डों में सफाई कर्मियों की स्थिति का समाधान निकालने का प्रयास करेंगी।
वार्ड सभासद पारूल मित्तल, बॉबी सिंह, ममता बालियान समेत अन्य महिला सभासदों ने शुक्रवार को टाउनहाल पहुंचकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से मुलाकात की। इस दौरान महिला सभासदों ने अपने वार्डों में सामने आ रही समस्याओं को उनसे साझा किया। सूत्रों के अनुसार इन सभासदों ने वार्डों में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने का मामला उठाते हुए सफाई व्यवस्था खराब होने के साथ ही कर्मचारी बढ़ाए जाने की ईओ से आग्रह किया। साथ ही उन्होंने यह भी शिकायत की है कि वार्डों में आउटसोर्स सफाई कर्मियों का ठेकेदार द्वारा मानसिक-आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उनको शासनादेश के अनुसार मेहनताना नहीं मिला है। ठेकेदार ने कर्मियों को कम व ज्यादा अपनी मनमर्जी के हिसाब से वेतन दिया जा रहा है। इसके साथ कई माह से वेतन न मिलने की शिकायत कर्मचारी कर रहे हैं, जिनमें कई महिला कर्मी विधवा भी हैं, जिन्हें कई माह से वेतन उपलब्ध नहीं हो पाया। इसका प्रभाव कामकाज पर पड़ता है। ऐसे में ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक समान वेतन शासनादेश अनुसार दिलाने और समय से वेतन दिलाने की मांग की गई।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कुछ महिला सभासदों ने अपने वार्डों की समस्याओं को लेकर उनसे मुलाकात की। इसमें प्रमुख रूप से सफाई सम्बंधित समस्या रही। वार्डों में सफाई कर्मचारियों को बढ़ाने की बात है, जिसमें इन वार्डों में तैनात सफाई कर्मियों की सूची बनवा ली गई है। अब चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ बैठक कर जल्द ही निर्णय लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बहुजन समाज ने किया विधायक रवि बहादुर का समर्थन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बहुजन समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने विधायक रवि बहादुर को समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने फीता काटकर गांव में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के

ज्वालापुर के कई इलाकों में 18 घंटे ठप्प रही विद्युत आपूर्ति, लोगों ने छत पर जागकर गुजारी रात

हरिद्वार (रिपोर्टर)। तारों में आग लगने से उपनगरी ज्वालापुर के कई इलाकों में शनिवार की देर रात ठप्प हो गयी। रविवार दोपहर करीब 18 घंटे बाद विद्यूत आपूर्ति बहाल हो पायी। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गो ने जागकर रात बितायी।

मृतक केतन के परिवार से मिलने टिहरी जा रहे सांसद चंद्रशेखर रावण और विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने रोका

हरिद्वार (रिपोर्टर)। टिहरी गढ़वाल के चर्चित केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण और खानपुर विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने शंकराचार्य चौक पर रोक दिया। इस दौरान दोनों नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। धक्का मुक्की के बीच सांसद चंद्रशेखर रावण के

आदि शक्ति का साक्षात स्वरूप है मां कामाख्या देवी मंदिर-स्वामी अरूण गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आह्वान पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि मां कामाख्या देवी मंदिर शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र है। जो श्रद्धालु भक्त आस्था और विश्वास के साथ मां कामाख्या के दर्शन पूजन करते हैं। मां की कृपा से उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर के वार्ड 12 रामधाम में लगभग 65 लाख की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण योजना का शुभारंभ किया। कृपाल स्कूल से देवनगर, शिवालिक नगर तक बनने वाली 500 मीटर सड़क का निर्माण एचआरडीए द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर विधायक आदेश चौहान

बाल चेतना शिविर में एक माला देश के नाम का आगाज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन द्वारा द आर्ट ऑफ लिविंग के साथ मिलकर एक बाल चेतना शिविर आवास विकास मुजफ्फरनगर के मंदिर कैंपस में शुरू किया गया। शिविर का आधार अपनी संस्कृति की तरफ बच्चों का रुझान और अधिक बढ़े और बच्चे अपने देश की महानता अपनी संस्कृति की महानता का संस्कार और अधिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal