पालिका में शक्ति प्रदर्शन, भाजपा ही बनी भाजपा की दुश्मन

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के मौजूदा बोर्ड में अब शक्ति प्रदर्शन का दौर शुरू हो चुका है। शहर के विकास को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबका साथ सबका विकास की नीति को आत्मसात करने वाली चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अपनी सूझबूझ से पालिका में बहुमत की राजनीति को खत्म करते हुए बोर्ड में सत्ता और विपक्ष के खेल को ही समाप्त कर एक सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया, लेकिन सभासदों और पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों की आपसी खींचतान के कारण अब टाउनहाल में एक दूसरे के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन की पिक्चर सामने आने लगी है। बोर्ड मीटिंग में इसका पहला प्रदर्शन हुआ, जब भाजपा सभासदों के विरोध में भाजपा के ही सभासदों ने उठकर जमकर शोर मचाया था। भाजपा सभासद दल में हुए दो फाड़ का यह मामला पार्टी के जिलाध्यक्ष तक पहुंच गया है।

नगरपालिका परिषद् के मौजूदा बोर्ड में भाजपा सदन में संख्याबल के आधार पर बहुत मजबूत है। अभी तक पालिका में बहुमत का खेल हावी रहा है। बहुमत हासिल करने के लिए इससे पूर्व सभी चेयरमैनों को दाम, साम, दण्ड और भेद सभी रणनीतियों को अपनाते हुए देखा गया है, लेकिन भाजपा के टिकट पर जीतकर पालिका की मुखिया और नगर की प्रथम महिला बनी मीनाक्षी स्वरूप का भाग्य यहां भी तेज निकला। उनकी अगुवाई में भाजपा ने चेयरमैनी तो हासिल की ही, सदन में संख्याबल के आधार पर बहुमत भी पा लिया। 55 सदस्यों वाले बोर्ड में भाजपा पूर्ण बहुमत रखती है। इसके बावजूद भी चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सदन में पहली बैठक से ही यह साफ कर दिया कि उनकी नीति सबका साथ सबका विकास और सभी का विश्वास जीतने वाली रहेगी। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति पर अमल करते हुए उन्होंने अनेक ऐसे फैसले लिये, जो जनता ने सराहे। अपनी सूझबूझ और बिना भेदभाव वाली नीति के कारण पालिका में सत्ता और विपक्ष की लड़ाई का खेल खत्म करने वाली चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के लिए अब भाजपा गुट के सभासदों और कर्मचारियों में गुटबंदी को समाप्त करने की चुनौती खड़ी हो गई है।
20 जुलाई को टाउनहाल में हुई पालिका की बोर्ड मीटिंग के दौरान जो तस्वीर उभरकर सामने आई, उसने साफ कर दिया है कि भले ही चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के सामने सदन में कोई विपक्ष नहीं है, लेकिन भाजपा ही भाजपा के सामने विपक्ष बनकर उभर रही है। वार्ड संख्या 49 से भाजपा के टिकट पर मनोज वर्मा चुनाव जीते हैं। कई बार के सभासद मनोज भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उनके वार्ड में 15 लाख रुपये की फैन्सी स्ट्रीट लाइट लगवाने के प्रस्ताव का भाजपा के वार्ड 19 से सभासद योगेश मित्तल ने अपने गुट के सदस्यों के साथ मिलकर मुखर विरोध किया। मनोज वर्मा पर आरोप लगाये तो हंगामा खड़ा हो गया। मामला यहीं तक नहीं रूका। सूत्रों के अनुसार योगेश मित्तल ने बोर्ड मीटिंग खत्म होने के बाद भाजपा कार्यालय पर भाजपा के कुछ सदस्यों के साथ मीटिंग की और इसमें मुद्दा सभासद राजीव शर्मा और मनोज वर्मा ही रहे। बताया गया कि इसमें योगेश मित्तल ने अपनी ही पार्टी के सभासदों के खिलाफ मुखर बयानबाजी करते हुए मोर्चा खोल दिया। सूत्रों का कहना है कि योगेश मित्तल ने भाजपा कार्यालय पर मीटिंग में भाजपा के ही कई सभासदों को नहीं बुलाया। उन्होंने केवल अपने पक्ष के ही भाजपाई सदस्यों को अपने साथ रखा। वहीं सूत्रों ने बताया कि योगेश मित्तल की इस मीटिंग के बाद राजीव शर्मा और मनोज वर्मा ने भी अपने पक्ष का प्रदर्शन करने के लिए शहर के एक होटल में गोपनीय मीटिंग की, जिसमें अधिकांश सभासद उनके साथ दिखाई दिये। इनमें भाजपा के सदस्य तो शामिल थे ही, दूसरे दलों और निर्दलीय सभासदों ने भी योगेश मित्तल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभासदों की इस खींचतान को पूरा असर पालिका में दिखाई दे रहा है। कर्मचारियों और अधिकारियों में भी दो गुट दिखाई दे रहे हैं। ज्यादातर महिला सभासद ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ मजबूती से खड़ी नजर आ रही हैं, तो दूसरे अधिकारियों को भी कुछ सभासद सपोर्ट कर रहे हैं। इस खींचतान का मुख्य आधार राजीव शर्मा द्वारा की गई शिकायतों को ही बताया जा रहा है। इनमें अधिकांश शिकायत पालिका कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ ही हैं।
सभासद योगेश मित्तल का कहना है कि पालिका के वर्तमान बोर्ड में भाजपा की चेयरमैन है, भाजपा के सदस्य सदन में संख्याबल के आधार पर मजबूत हैं। चेयरमैन के पक्ष में सदन में भाजपाई सदस्यों के संख्याबल के आधार पर बहुमत पूरा है। ऐसे में शिकायतबाजी के बजाये विकास की राजनीति होनी चाहिए। हम पार्टी गाइडलाइन के खिलाफ नहीं है, लेकिन कुछ लोग पालिका नहीं चलने दे रहे हैं। अधिकारियों को काम नहीं करने दे रहे हैं। जिससे चेयरपर्सन के विकास के एजेंडे को झटका लग रहा है। हम कुछ लोगों की मोनोपॉली नहीं चलने देंगे। हमने पिछले दिनों भाजपा कार्यालय पर अन्य भाजपाई सभासदों के साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी से मुलाकात की थी। पालिका में चल रहे कुछ प्रमुख मामलों को उनके सामने रखा था। उनसे यही आग्रह किया गया कि कुछ लोगों की झूठी शिकायतों के कारण पार्टी की छवि खराब हो रही है। उनको रोकने का काम किया जाये, ताकि विकास की नीति को सुगमता से लागू किया जा सके। एक ही वार्ड 49 में चेयरमैन को गुमराह करते हुए 15 लाख रुपये की फैंसी लाइट पास करा ली गई। यह नीति भेदभाव को जन्म देती है। हमने सदन में इसका विरोध किया है। ऐसे मामलों में सभी की सहमति से काम होने चाहिए। पालिका में चेयरमैन और अधिकारी अच्छे हैं, लेकिन उनको शिकायतबाजी के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है, इसका खामियाजा सीधे तौर पर जनता को ही भुगतना पड़ता है।

बॉक्स….
हम किसी भी जांच को तैयार, राजवीर पर करेंगे मानहानिक का दावा
मुजफ्फरनगर। सभासद राजीव शर्मा और मनोज वर्मा का कहना है कि हमारा किसी से कोई निजी विरोध नहीं है। हम पालिका में हो रहे अनियमितता के खेल के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। कुछ अधिकारियों ने मिलीभगत करते हुए अनैतिक कार्य किये हैं। अवैध नियुक्तियां हुई, बिना डीपीसी का पालन किये अवैध रूप से पदोन्नति पा ली गई। सर्विस बुक जो विभागों में होनी चाहिए, वो गायब हैं, कुछ कर्मचारियों ने उनको अपने घरों में रखा हुआ है। ऐसे में उनको वेतन जारी किया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत है और गंभीर वित्तीय अनियमितता में आता है। इसके साथ ही फर्जी एफडीआर का मामला चेयरपर्सन को फंसाने के लिए बनाया गया है। हम मजबूती के साथ अपनी चेयरपर्सन के साथ खड़े हैं। हमारा विकास के एजेंडे का विरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि राजवीर सिंह नामक व्यक्ति ने उनके खिलाफ करीब तीन करोड़ रुपये की अनियमितता की शिकायता की है। इस किसी भी जांच का सामना करने को तैयार हैं। हमारा यही कहना है कि अगर प्रस्ताव गलत था तो बोर्ड मीटिंग में विभागीय अधिकारी उसको क्यों लेकर आये और वो पास क्यों कराया गया। इसमें निष्पक्ष जांच की मांग हम प्रशासन और शासन से करते हैं, हम जांच में पूरा सहयोग करेंगे। राजीव और मनोज ने कहा कि हम शिकायत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मानहानि का दावा भी करने जा रहे हैं। वही मनोज वर्मा ने कहा कि उनके वार्ड में फैंसी लाइट का विरोध करने वाले योगेश मित्तल कितने बड़े भाजपाई हैं, यह जनता को और पार्टी को सभी को पता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal