बाबा साहब का लिखा संविधान बना रहा देश को सबल: कमल मित्तल

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज जिला कैंप कार्यालय निकट गांधी आश्रम कचहरी गेट के पास अम्बेडकर जयंती पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। जिनमें बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयीएंव उनके जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला गया।
अंबेडकर जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमल मित्तल ने कहा कि वर्तमान समय में अंबेडकर जी का लिखा हुआ संविधान हमें जीवंत बनाए हुए हैं अगर अंबेडकर जी नहीं होते तो आज देश एक बार फिर से ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह कुछ चुने हुए व्यापारियों के चंगुल में फस गया होता। जिलाध्यक्ष नौशाद अल्वी कांग्रेस सेवादल ने
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से अंबेडकर के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेंने की अपील करते हुए कहा कि समाज में समानता, शिक्षा और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी गेट पर अंबेडकर जी की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया इस अवसर पर महिला विग की जिला अध्यक्षअफसाना अंसारी ,सतीश शर्मा, इमरान, रजत ,शबाना कुरैशी, कमल कपिल, एडवोकेट फरीद, एडवोकेट ममनून अंसारी , बृजेश, नरेश भारती ,हर्षवर्धन त्यागी , साकिब अंसारी ,इंतजार अल्वी आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि जिसका जिस पर सच्चा स्नेह होता है। वह उसे अवश्य मिलता है और मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है। राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमान मंदिर सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान

संवाद कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी ने दी कांवड़ मेला व्यवस्थाओं की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला तैयारियों को लेकर प्रैस क्लब में डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, तथा वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष

निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से मिले श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन पंजाब गुट के संतों ने अखाड़े के सचिव महंत गणेश दास के नेतृत्व में श्री दक्षिण काली मंदिर में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई