नन्हें प्रतिभाशाली देव ने रचा इतिहास: नवोदय परीक्षा में 95% अंक लाकर जिले में किया टॉप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कहते हैं कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी मंजिल दूर नहीं होती और इस बात को सच कर दिखाया है बघरा के नन्हें होनहार देव ने। महज पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले इस छात्र ने अपनी प्रतिभा का ऐसा परचम लहराया कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया। बघरा निवासी डॉ. रवि कुमार के पुत्र देव ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 95 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ ही देव ने न केवल अपने विद्यालय बल्कि अपने परिवार और क्षेत्र का नाम भी गर्व से ऊंचा कर दिया है। देव वर्तमान में बघरा के सन साइन पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। शुरू से ही पढ़ाई में तेज और गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले देव ने अपनी मेहनत और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी सफलता यह साबित करती है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। अपनी इस शानदार उपलब्धि पर देव ने विनम्रता दिखाते हुए अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया। उसने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। वहीं, सन साइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुशील सैनी ने गर्व व्यक्त करते हुए बताया कि देव शुरू से ही एक मेधावी और अनुशासित छात्र रहा है। वह पहली कक्षा से ही हर गतिविधि में आगे रहा है और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करता आ रहा है। देव की यह सफलता स्कूल के लिए गर्व का विषय है। देव की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उसे बधाइयां देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। नन्हें देव की यह सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है, जो यह संदेश देती है कि सच्ची लगन और मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई