मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज में
एक्टिविटी क्लब एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष्य में” समाज सुधार के क्षेत्र में महात्मा फुले के योगदान” विषय पर व्याख्यान का आयोजन सरस्वती सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ सविता (असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी विभाग) रही। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन, उनके कार्यों एवं संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि तत्कालीन समय में शिक्षा प्राप्त करना और समाज को शिक्षित करना आसान नहीं था। विशेषकर वंचित समाज और स्त्रियों को शिक्षित करना, क्योंकि इनको शिक्षा का अधिकार नहीं था। लेकिन महात्मा फुले और सावित्रीबाई फूले ने स्त्रियों के लिए सन 1848 एवं 1851 में विद्यालय की स्थापना की। इसके लिए उनको समाज का भारी विरोध भी सहना पड़ा, लेकिन कुछ उदारवादी लोगों के माध्यम से शिक्षा में सराहनीय योगदान दिया। तत्कालीन सामाजिक कुरीतियों जैसे विधवा विवाह पर प्रतिबंध, तथा सती प्रथा का पुरजोर विरोध किया। सन 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना की जिसके माध्यम से उन्होंने अपने क्रांतिकारी विचारों को समाज के समक्ष रखा। उन्होंने किसानों मजदूरों की करुण स्थिति को महाराजा बड़ौदा के समक्ष रखा जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने का प्रयास किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने हंटर आयोग को एक ज्ञापन भी दिया जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुधार किया जा सके। डॉ प्रीतम सिंह जी ने अपने संबोधन से अवगत कराया कि सच्चे अर्थों में फुले युगपुरुष युगदृष्टा एवं सामाजिक क्रांति के जनक थे। महात्मा फुले का सामाजिक परिवर्तन में दिए गए योगदानों को बताया। कार्यक्रम संयोजन डॉ संतोष कुमार यादव वनस्पति विज्ञान विभाग ने किया। डॉ नेहा कन्नौजिया जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रो विजय लक्ष्मी, प्रो अजय पाल, प्रो अरुणिमा रानी, डॉ बसंत कुमार, डॉ चरण सिंह, डॉ नवीन कुमार, डॉ गौरव भारती, डॉ अरविंद कुमार, पवन, डॉ विजेंद्र, डॉ प्रतिभा चौधरी, डॉ पवन तिवारी, शुभी चौरसिया आदि शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ब्राह्मण समाज की विराट बैठक में योगी की जनसभा में जनसैलाब लाने का संकल्प
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर के भरतिया कॉलोनी स्थित रवि शर्मा के आवास पर शनिवार को ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन व्यापारी नेता संजय मिश्रा के संयोजन में संपन्न हुआ। बैठक में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री कपिल






