मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कालेज के संस्कृत-विभाग द्वारा महाविद्यालय के मां सरस्वती सभागार में बीटेक अप्रैल से आयोजित “Research Methodology” विषय पर पांच दिवसीय Faculty Development Programme का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा पुष्पार्पण करके किया। FDP के प्रथम दिन मुख्य वक्ता के रूप में डाॅ नवीन कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, रसायन-विज्ञान विभाग रहे, जिनका विषय “व्यवस्थित साहित्य समीक्षा:अवधारणा, पद्धतिया एवं अनुप्रयोग”रहा।उन्होंने बताया कि शोधप्रविधि में समीक्षा का प्रयोग करके अपने कार्य को कैसे अधिक उपयोगी बनाया जा सकता है। द्वितीय दिन संस्कृत-विभाग की प्रो. अरुणिमा रानी ने “भारतीय ज्ञान परम्परा एवं शोध प्रविधि” इस विषय को आधार बनाकर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने भारतीय ज्ञान परम्परा में शोध की सम्भावनाओं पर विस्तार से चर्चा की तथा बताया कि भारतीय साहित्य में शोध की असीम सम्भावनाएं हैं। तृतीय दिवस डाॅ सविता, असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी-विभाग ने शोध प्रक्रिया विषय पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने शोध के विभिन्न अर्थ बताते हुए शोध कैसे किया जाए? इस पर विस्तृत प्रकाश डाला।
चतुर्थ दिन संस्कृत-विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ चरण सिंह मुख्य वक्ता के रूप में रहे। उनका विषय था-“शोधकार्य में कोशग्रन्थों की उपयोगिता”।उन्होंने विभिन कोश ग्रन्थों का दिग्दर्शन कराते हुए शोध कार्य में उनके उपयोग को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के पंचम दिन हिन्दी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ प्रमोद कुमार मिश्र मुख्य वक्ता रहे, जिनका विषय था-“शोध-प्रविधि: चिंतन, प्रक्रिया, उद्देश्य एवं महत्त्व”। उन्होंने संस्कृत के श्लोक ‘काकचेष्टा बको ध्यानं…के माध्यम से शोध प्रविधि को स्पष्ट किया।कार्यक्रम के अन्तिम दिवस पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए सभी को आशीर्वचन दिये। संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्षा प्रोफेसर विजयलक्ष्मी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम संचालन प्रोफेसर अरुणिमा रानी तथा प्रोफेसर शुचि अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर पी.के. श्रीवास्तव, प्रोफेसर नीलम सिन्हा, प्रोफेसर अजयपाल, प्रोफेसर विश्वम्भर पाण्डेय, प्रोफेसर विकास वर्मा, डाॅ रिम्पल पुंडीर, डाॅ सविता, डाॅ निशा चौहान, निकिता, अरविंद, डाॅ सुधीर कुमार, डाॅ प्रीतम, मो. सलीम, डाॅ सुबोध कुमार, डाॅ खुशबू यादव, डाॅ संजय अरोड़ा,श्री पवन कुमार ,श्री ध्रुव कुमार गुप्ता, डाॅ मदनपाल जी एवं अन्य अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। नमिता, शिवम, मीनू, मुस्कान आदि शोधार्थियों के साथ अनेक विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम अत्यधिक महत्त्वपूर्ण तथा लाभकारी रहा।

11 और 12 अप्रैल का सार्वजनिक अवकाश निरस्त, समय पर खुलेंगे नगर पालिका के सभी कार्यालय
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 अप्रैल को मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ का जनपद मुजफ्फरनगर के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के नगरीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आगमन/भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमन्त्री के आगमन/भ्रमण कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए द्वितीय शनिवार एवं रविवार यानी 11 और 12 अप्रैल को सार्वजनिक






