अंत ही आरम्भ है-डॉ. प्रमोद मिश्र

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारीरिक शिक्षा-विभाग सनातन धर्म कॉलेज मुजफ्फरनगर द्वारा प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देशन में 1857 की क्रांति के प्रथम शहीद अमर स्वतन्त्रता सेनानी मंगल पाण्डेय का 169 वाँ शहीदी दिवस मनाया गया एवं ”मंगल पाण्डेय शहीदी दिवस : 1857 की क्रांति” विषय पर संगोष्ठी का गरिमामयी आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र (हिंदी-विभाग) रहे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. अंशुल शर्मा और सह-संयोजन डॉ. कर्मजीत कौर ने किया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप बोलते हुए डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र (हिंदी-विभाग) ने कहा कि “अंत ही आरम्भ है और मंगल पाण्डेय के जीवन का अंत ही स्वाधीनता संग्राम का आरम्भ था l” उन्होंने मंगल पाण्डेय के जीवन पर आधारित भोजपुरी कविता “जब सत्तावन के रारि भइल / बीरन के बीर पुकार भइल / बलिया के मंगल पांडे के बलिबेदी से ललकार भइल / गोली के तुरत निशान भइल / जननी के भेंट परान भइल / आजादी की बलिवेदी पर /मंगल पाण्डेय बलिदान भइल l” का सुन्दर गायन किया जिससे पूरा सभागार देशभक्ति के रस में झूम उठा l इस अवसर पर प्रो. नीलिमा सिन्हा, डॉ. विकास वर्मा, प्रो. शुचि अग्रवाल, प्रो. आरुणिमा, डॉ. अरविन पंवार, डॉ. सलीम, डॉ. सुधीर, डॉ. खुश्बू यादव, डॉ. नौशीन फातिमा अंसारी, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. नागेंद्र सहित बड़ी संख्या में कॉलेज के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal