लेडी सिंघम पर आरोप या साजिश? ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती प्रकरण ने खड़े किए कई सवाल

Share :

हरिद्वार (संतोष कुमार)। हरिद्वार में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती के खिलाफ हाल ही में सामने आए रिश्वत के आरोपों ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल व्हाट्सएप चैट, कथित लेन-देन और वीडियो ने पूरे मामले को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। हालांकि, इन आरोपों की टाइमिंग और प्रस्तुत किए तथ्यों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आने लगा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह वास्तव में भ्रष्टाचार का मामला है या फिर एक सख्त और सक्रिय अधिकारी को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश। बताया जा रहा है कि जिन आरोपों को लेकर इतना बवाल मचा है, उनकी टाइमिंग बेहद अहम है। हाल ही में अनीता भारती द्वारा हरिद्वार में कई फर्जी फार्मा कंपनियों, अवैध दवा निर्माण इकाइयों और नशीली दवाओं के कारोबार से जुड़े लाइसेंस निरस्त किए गए थे। इन कार्रवाइयों से करोड़ों रुपये के कारोबार पर असर पड़ा, जिससे कई बड़े हित प्रभावित हुए।
ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि वर्षों से जनपद में तैनात इस अधिकारी पर पहले कभी इस तरह के आरोप क्यों नहीं लगे, जबकि अब अचानक मात्र 15 हजार रुपये की कथित रिश्वत का मामला सामने आना कई संदेह पैदा करता है। स्वयं अनीता भारती ने भी इस पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यदि उनके मन में कोई डर होता तो वे कथित चैट को पहले ही डिलीट कर देतीं। उनका यह भी कहना है कि वायरल किए गए चैट और वीडियो को एडिट कर आंशिक रूप से प्रस्तुत किया गया है, जबकि पूरी चैट हिस्ट्री सार्वजनिक नहीं की गई। अनीता भारती ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे झूठा और मनगढ़ंत बताया है। उनका कहना है कि यह सब उनकी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से किया गया है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी शुरू कर दी है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
हरिद्वार में अनीता भारती को “लेडी सिंघम” के नाम से जाना जाता है। इसका कारण उनकी सख्त कार्यशैली और अवैध दवा कारोबार के खिलाफ लगातार की गई कार्रवाई है। उन्होंने नकली और घटिया दवाओं के खिलाफ कई अभियान चलाए हैं और मेडिकल माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। वर्ष 2025 में उनकी अगुवाई में की गई कार्रवाई में हरिद्वार-रुड़की क्षेत्र की करीब 15 दवाइयां गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाई गई थीं, जिसके बाद कई कंपनियों को नोटिस जारी किए गए और जांच शुरू हुई।
इस पूरे प्रकरण में अब राजनीतिक एंगल भी सामने आने लगा है। आरोप लगाने वालों में कुछ ऐसे लोगों के नाम चर्चा में हैं, जिनके कथित तौर पर राजनीतिक संबंध बताए जा रहे हैं और जिनका सीधा हित दवा कारोबार और लाइसेंस से जुड़ा हुआ है। अंदरखाने यह भी चर्चा है कि एक विशेष समूह उन अधिकारियों को निशाना बनाता है, जो सिस्टम में पारदर्शिता लाने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में बिना जांच के किसी भी मामले को वायरल कर देना एक नया ट्रेंड बनता जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अधूरी या भ्रामक जानकारी के आधार पर किसी अधिकारी की छवि खराब करना न केवल गलत है, बल्कि यह प्रशासनिक व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन सकता है। अनीता भारती के मामले में भी बिना आधिकारिक पुष्टि के आरोपों का प्रसार किया गया, जिससे आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति बनी। इस घटनाक्रम ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हर सख्त और ईमानदार अधिकारी को इसी तरह निशाना बनाया जाएगा। वहीं, अनीता भारती ने स्पष्ट कहा है कि उन्हें न्यायपालिका और जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है और वे चाहती हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो तथा जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal