दीपशिखा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच ने किया काव्य गोष्ठी का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दीपशिखा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। राजलोक विहार में आयोजित काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता डा.मीरा भारद्वाज तथा संचालन डा.सुशील कुमार त्यागी अमित ने किया। वृंदा शर्मा ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल के आचार्य मुकुंद देव ने त्वरित अनुष्टुप छंद में संस्कृत श्लोक रचकर दीपशिखा को शुभकामनाएं दी और कहा कि दीपशिखा निरंतर प्रगति की ओर उन्मुख रहे। काव्य गोष्ठी में नवोदित रचनाकारों प्रशंसनीय रचनाएं प्रस्तुत की। सोनाक्षी ने कहा कि सांसों में ही नहीं इरादों में तूफान बनाए रखना। ओजस्वी सनी ने कहा मैं भारत का युवा हूं शब्दों की लौ जगाता हूं। कवयित्री आरती की रचना पिता को समर्पित रही। उन्होंने कहा कि शब्दों से नहीं कर्म से है महान, यही है पिता की पहचान। आचार्य सुभाष जोशी ने कहा कि प्रभात की बेला मनोहर सब का मन हर्षित कर जाती है। वृंदा शर्मा के मधुर गीतों ने सभी को आनंदविभोर कर दिया। हिन्दी और संस्कृत के विद्वान डा.विजय कुमार त्यागी ने संस्कृत गीत सुनाकर वाहवाही लूटी और शुभकामनाएं देते हुए कहा सदा सदा फूले-फले यह कविता परिवार। डा.अशोक गिरि और वरिष्ठ कवि ब्रिजेन्द्र हर्ष ने नवोदित रचनाकारों का मार्गदर्शन किया। चेतनापथ के संपादक अरुण कुमार पाठक ने गीत के माध्यम से कहा आंधियों में दीप जलाए रखना। डा.सुशील कुमार त्यागी ने सुनाया रह रह रोता आज मुसाफिर गम को सहता है। बीहड पंथ अपार। डा.मीरा भारद्वाज ने युवाओं सम्बोधित करते हुए कहा युग के तुम प्रहरी बन जाओ, सुन लो जग की करुण पुकार। धैर्य धरा का बना चुनौती विचित्र हुआ अपना संसार।

प्री कमांडों ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया प्रशिक्षण कार्यक्रम से मानसिक रूप से सशक्त बनते हैं बच्चे-अमित चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट द्वारा दो दिवसीय प्री कमांडो ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। फॉरेस्ट नेचर कैम्प पीली पड़ाव में आयोजित प्री कमांड़ो ट्रेनिंग कैंप 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया। शिविर के समापन पर बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि

अब 9 अप्रैल नहीं 13 अप्रैल को मुजफ्फरनगर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद में आगामी ०9 अप्रैल का प्रदेश के मुखिया के आने का कार्यक्रम अब बदल गया है। योगी सरकार में मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 अप्रैल के बजाए जनपद में 13 अप्रैल को यहां आएंगे। सोमवार देर सायं मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस

सुजडू चौराहे पर पुन: अशोक स्तंभ स्थापना की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका प्रशासन की ओर से सुजडू चौराहे से राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को हटाए जाने के विरोध में स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त होने लगा है। सोमवार को सम्राट अशोक स्तंभ पुन: निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

राकेश टिकैत ने दी चेतावनी, वहलना चौक से बाहर बसों पर रोक से आम जनता परेशान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिले की परिवहन व्यवस्था में हुए बदलावों को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को उन्होंने रोडवेज अधिकारियों से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि बस संचालन में दोहरा मापदंड बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शहर के बाहर वहलना चौक से बसें चलाने के कारण

“शारदेन की आरिका गौर ने रीडिंग चैलेंज में रचा इतिहास”

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर की छात्रा आरिका गौर ने “इंग्लिश रीडिंग चैलेंज 2025-26” में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। कक्षा 9 की छात्रा आरिका गौर इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर से चयनित होने वाली एकमात्र छात्रा रहीं। साथ ही, देहरादून क्षेत्र से चयनित दो विद्यार्थियों में भी उनका स्थान रहा। यह

पुलिस ने दबोचे चार शातिर वाहन चोर 10 बाइक बरामद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने 4 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 बाइक बरामद की हैं। आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। कोतवाली रानीपुर में प्रैसवार्ता के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal