मुजफ्फरनगर सहित प्रदेश के सात ब्लड बैंक जांच में फेल, केन्द्र किए सील

Share :

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश में जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले रक्त केंद्रों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बड़ा अभियान छेड़ा है। अभियान की इस कड़ी में प्रदेश के 13 जनपदों में संचालित 36 चैरिटेबल ट्रस्ट और सोसायटियों के ब्लड बैंकों की सघन जांच के बाद विभाग ने गंभीर अनियमितताएं पाते हुए 7 रक्त केंद्रों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है, जिम मुजफ्फरनगर जनपद के भी चार रक्त केंद्र शामिल है।
खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन विभाग मुख्यालय द्वारा गठित औषधि निरीक्षकों की अंतर-जनपदीय टीमों ने एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई के तहत मुजफ्फरनगर में 6, बरेली में 6, इटावा में 5, रायबरेली में 5, मुरादाबाद में 5, कुशीनगर में 2 और आगरा, जौनपुर, अमरोहा, बलरामपुर, बागपत, मैनपुरी व भदोही में एक-एक केंद्र की जांच की गई।
जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। ब्लड बैंकों में अनिवार्य तापमान का अभाव, कोल्ड चेन का टूटना, अनिवार्य ELISA टेस्ट न होना और तकनीकी स्टाफ की अनुपस्थिति जैसी गंभीर खामियां मिलीं। सबसे खतरनाक बात यह रही कि कई केंद्रों पर बिना रिकॉर्ड के रक्त का ‘बल्क ट्रांसफर’ किया जा रहा था। विभाग ने जिन केंद्रों के संचालन पर रोक लगाई है, उनमें सबसे अधिक मुजफ्फरनगर के संस्थान शामिल हैं।
मुजफ्फरनगर के जीवांश चैरिटेबल ब्लड सेंटर (मेरठ रोड), सर्वोदया चैरिटेबल ब्लड सेंटर (भोपा रोड), एसडी मेडिकल इंस्टिट्यूट (भोपा रोड), दुर्गा चैरिटेबल ब्लड सेंटर पर ब्लड बैंक संचालन में गडबड़ियों मिली है, जिनके कार्यों पर रोक लगाई है। इटावा में अचिंत्य चैरिटेबल ब्लड सेंटर (फ्रेंड्स कॉलोनी), मानव सेवा चैरिटेबल ब्लड सेंटर (आगरा रोड) शामिल है। बरेली में लॉइन्स चैरिटेबल ब्लड सेंटर (मिनी बाईपास) को भी नोटिस जारी किया है।
FSDA ने स्पष्ट किया है कि जिन 7 केंद्रों पर रोक लगाई गई है, वहां मौजूद रक्त घटकों के सुरक्षित निस्तारण के लिए अलग से एडवाइजरी जारी की गई है। बाकी बचे 29 केंद्रों को भी कमियां पाए जाने पर ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया जा रहा है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध और असुरक्षित रक्त कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे स्टेशन पर हादसा, ट्रेन में चढ़ते समय महिला की मौत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सहारनपुर जिले की रहने वाली महिला की जान चली गई। ट्रेन में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह

डिग्री कॉलेज के चीफ प्रोक्टर पर छात्र ने किया जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर के एक महाविद्यालय में अनुशासन को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर पर एक छात्र ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश

गांव पिनना में लाखों की डकैती से मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिनना में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक परिवार ने दिनदहाड़े डकैती की सूचना दी। पीड़ित रवि कश्यप के परिवार का दावा है कि हथियारों से लैस बदमाशों ने घर में तांडव मचाते हुए करीब 15 लाख रुपये की नगदी और जेवरातों पर हाथ साफ

नगर में धूमधाम से मनी महर्षि कश्यप जयंती,कार्यक्रम में जुटे माननीय और आमजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के शामली रोड स्थित महर्षि कश्यप चौक पर रविवार को महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुबह आयोजित हवन-पूजन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। इसके साथ कच्ची सड़क से एक शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस

पुलिस लाइन में आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस शिविर में एसएसपी की धर्मपत्नी द्वारा योग, ध्यान एवं प्राणायाम का कराया अभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आरक्षियों हेतु आयोजित आयोजित 03 दिवसीय “आर्ट ऑफ लिविंग” कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी डॉ नीलम राय द्वारा योग, ध्यान एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान डॉ. नीलम राय ने प्रशिक्षु आरक्षियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य

एम एम इंटर कॉलेज में पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महामना मालवीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में “पर्यावरण संरक्षण” के प्रति छात्रों और शिक्षकों को जागरूक करने हेतु एक सेमिनार आयोजित की गई। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर की प्रवक्ता सुचित्रा सैनी, जागरूकता अभियान की मुख्य सदस्य मिथलेश सिंह एवं मधु ने व्याख्यान प्रस्तुत किए। घरों में एकत्रित होने वाले कूड़े का निस्तारण, पॉलीथिन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal