हरिद्वार (रिपोर्टर)। शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में थाना पथरी पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी के निर्देश पर संदिगध व्यक्तियों और किराएदारों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को थाना पथरी पुलिस टीम द्वारा सपेरा बस्ती घिस्सपुरा में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा मौके पर शांति भंग करने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम के समझाने के बावजूद हंगामा कर रहे व्यक्ति नहीं माने तो पुलिस ने सन्नी पुत्र मेमानाथ, आतिश पुत्र शशीनाथ, हमराज पुत्र अन्जुनाथ, नीलू पुत्र रमेशनाथ माईकल पुत्र जोनू व अकुल पुत्र नीटू को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम में एसआई विपिन कुमार, कांस्टेबल अनिल सिंह, जयपाल चौहान, मुकेश चौहान व दौलत शामिल रहे।
मुजफ्फरनगर सहित प्रदेश के सात ब्लड बैंक जांच में फेल, केन्द्र किए सील
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश में जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले रक्त केंद्रों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बड़ा अभियान छेड़ा है। अभियान की इस कड़ी में प्रदेश के 13 जनपदों में संचालित 36 चैरिटेबल ट्रस्ट और सोसायटियों के ब्लड बैंकों की सघन जांच के बाद विभाग ने गंभीर अनियमितताएं पाते हुए 7 रक्त






